{"_id":"675bfdbeb32498ae2d06ea59","slug":"motihari-news-attack-on-police-team-3-policemen-including-sub-inspector-injured-attempt-to-free-dowry-accused-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल; दहेज के आरोपी को छुड़ाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल; दहेज के आरोपी को छुड़ाने की कोशिश
Fri, 13 Dec 2024 02:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:56 PM IST
सार
Motihari News: हरसिद्धि थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर हमला गंभीर अपराध है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटना के संबंध में नया मामला दर्ज किया है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में दहेज अधिनियम के तहत आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। इस घटना में एक दारोगा सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनवर्षा वार्ड-11, गुमास्ता टोला की है।
विज्ञापन
आरोपी के परिजनों ने किया हमला
जानकारी के मुताबिक, पुलिस हरसिद्धि थाना कांड संख्या 413/24 के तहत आरोपी शत्रुघ्न साहनी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। टीम ने शत्रुघ्न साहनी को हिरासत में ले लिया और गाड़ी में बैठाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान आरोपी के परिवार के सदस्यों और सहयोगियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों और सहयोगियों ने मारपीट करते हुए शत्रुघ्न साहनी को पुलिस की हिरासत से छुड़ा लिया और मौके से फरार हो गए। हमले में एक दरोगा और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
हमले के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों संजू देवी और निवेश कुमार को गिरफ्तार किया है। फरार शत्रुघ्न साहनी की तलाश में पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
वहीं, हरसिद्धि थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर हमला गंभीर अपराध है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटना के संबंध में नया मामला दर्ज किया है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।