{"_id":"6746e46827b331a4090f055e","slug":"motihari-govt-school-headmaster-died-three-others-injured-after-being-hit-by-uncontrolled-truck-amid-fog-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुहासे का कहर: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक की मौत, शिक्षिका समेत तीन अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुहासे का कहर: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक की मौत, शिक्षिका समेत तीन अन्य घायल
Wed, 27 Nov 2024 02:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:50 PM IST
सार
Motihari Accident: मोतिहारी में टेम्पो से स्कूल जा रहे प्रधानाध्यापक और शिक्षिकाओं को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई और शिक्षिकाएं गंभीर घायल हो गईं। जबकि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी में भीषण कुहासे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में भेलवा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला शिक्षिका सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बुधवार सुबह मोतिहारी-पकड़ीदयाल पथ के मधुबनी घाट पुल पर हुआ, जहां घना कुहासा दृश्यता को बेहद कम कर चुका था।
विज्ञापन
टेम्पो में सवार थे शिक्षक और शिक्षिकाएं
जानकारी के मुताबिक, प्रधानाध्यापक नरेश कुमार अपने घर से टेम्पो में सवार होकर विद्यालय जा रहे थे। टेम्पो में उनके साथ शिक्षिका सुषमा पटेल, अनिता कुमारी और नाहिद कमर भी थीं। जैसे ही टेम्पो मधुबनी घाट पुल पर पहुंचा, घने कुहासे के कारण एक अनियंत्रित ट्रक ने टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक की मौके पर मौत
हादसे में नरेश कुमार (50) की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीनों शिक्षिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। नरेश कुमार मधुबन प्रखंड के भेलवा गांव के निवासी थे और उनके निधन की खबर से इलाके में मातम छा गया है।
विज्ञापन
संभ्रांत परिवार से थे नरेश कुमार
बताया जा रहा है कि मृतक नरेश कुमार एक संभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता इन्द्र प्रसाद पहले सेवानिवृत्त शिक्षक थे। उनकी पत्नी सरिता ज्योति भी भेलवा मध्य विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। नरेश कुमार अपने पीछे दो बेटे सागर कुमार (18) और समीर कुमार (14) को छोड़ गए हैं।
शिक्षा जगत में शोक की लहर
नरेश कुमार के निधन से शिक्षा जगत में गहरा शोक व्याप्त है। भेलवा मध्य विद्यालय सहित आसपास के विद्यालयों में शोक सभा आयोजित की गई। विद्यालयों में एसेम्बली के बाद छात्रों और शिक्षकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और स्कूल को बंद कर दिया गया।
पुलिस की कार्रवाई
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
घने कुहासे से बढ़ रहे हादसे
इस हादसे ने एक बार फिर कुहासे के कारण बढ़ते सड़क हादसों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। प्रशासन द्वारा यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है, लेकिन घने कोहरे में दृश्यता की कमी लगातार हादसों को न्योता दे रही है।