फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari Flood: Ring dam broke in Sugauli due to rising water level in Sikarhana river houses crops in danger

Bihar Flood: मोतिहारी की सिकरहना नदी में बढ़ते जलस्तर से सुगौली में टूटा रिंग बांध, सैकड़ों घर-फसलें खतरे में

Mon, 30 Sep 2024 09:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 30 Sep 2024 09:19 PM IST
सार

Motihari Flood: उत्तरी सुगाव के पूर्व मुखिया ललित सहनी ने बताया कि यह रिंग बांध 2022 में बनाया गया था, लेकिन इसके बाद से इसकी कोई मरम्मत नहीं की गई। बांध की देखभाल में लापरवाही के कारण अब यह खतरे का कारण बन गया है।

विज्ञापन
Motihari Flood: Ring dam broke in Sugauli due to rising water level in Sikarhana river houses crops in danger
मोतिहारी में भी बाढ़ ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी की सिकरहना नदी में सोमवार को पानी के दबाव में अचानक बढ़ोतरी होने से सुगौली के उत्तरी सुगाव पंचायत के पास रिंग बांध टूट गया। उत्तरी सुगाव पंचायत के मुखिया रंजीत झा ने बताया कि गोडिगंवा के वार्ड-8 के पास दोपहर के बाद नदी के तेज बहाव के कारण करीब 30 फीट लंबा हिस्सा बह गया। बांध टूटने की सूचना तुरंत सीओ और जिला प्रशासन को दे दी गई है। इस घटना से आसपास के क्षेत्रों में भारी संकट उत्पन्न हो गया है।

विज्ञापन

 
ग्रामीणों में भय, फसलों और घरों पर मंडराया खतरा
जानकारी के मुताबिक, रिंग बांध टूटने से सिकरहना नदी का पानी तेजी से सरेही इलाकों में फैलने लगा है। ग्रामीणों के अनुसार, नदी के तेज बहाव से खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसलें डूबने का खतरा पैदा हो गया है। बांध टूटने से आसपास के गांवों में सैकड़ों घरों पर भी पानी का खतरा मंडरा रहा है। बाढ़ से उत्तरी सुगाव, उत्तरी छपरा बहास, दक्षिणी छपरा बहास और भरगांवा पंचायतों के लगभग 20 हजार लोग प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन

 
2022 में बना बांध, लेकिन नहीं हुई मरम्मत
उत्तरी सुगाव के पूर्व मुखिया ललित सहनी ने बताया कि यह रिंग बांध 2022 में बनाया गया था, लेकिन इसके बाद से इसकी कोई मरम्मत नहीं की गई। बांध की देखभाल में लापरवाही के कारण अब यह खतरे का कारण बन गया है। बांध के टूटने से इन पंचायतों की फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना है, जिससे किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है। पानी की तेज धारा ने गांवों के निवासियों को चिंतित कर दिया है और लोगों में भय व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से उम्मीद जताई है कि बाढ़ के खतरे को देखते हुए शीघ्र कदम उठाए जाएंगे, ताकि जनजीवन और फसलों को बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed