फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari Central Jail inmate, undergoing treatment at SKMCH, escapes

Bihar: इलाजरत जेल का कैदी फरार, पुलिसकर्मियों के सो जाने का उठाया फायदा; अस्पताल में मचा हड़कंप खोजबीन तेज

Fri, 28 Nov 2025 09:47 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Nov 2025 09:47 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इलाजरत मोतिहारी सेंट्रल जेल का कैदी सतेंद्र कुमार शाह वार्ड में तैनात पुलिसकर्मियों के सो जाने का फायदा उठाकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Motihari Central Jail inmate, undergoing treatment at SKMCH, escapes
एसकेएमसीएच में इलाजरत मोतिहारी सेंट्रल जेल का कैदी फरार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में इलाजरत मोतिहारी सेंट्रल जेल का एक कैदी वार्ड नंबर 1 से फरार हो गया। घटना को लेकर पुलिस और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फरार कैदी की पहचान मोतिहारी जेल के बंदी सतेंद्र कुमार शाह के रूप में की गई है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, सतेंद्र कुमार शाह घायल होने के बाद पहले मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती था। स्थिति गंभीर होने पर उसे एसकेएमसीएच रेफर किया गया, जहां वह वार्ड नंबर 1 के बेड नंबर 30 पर इलाजरत था। मोतिहारी सेंट्रल जेल के कुल तीन कैदी इस समय एसकेएमसीएच में भर्ती थे, जिनकी निगरानी के लिए मोतिहारी पुलिस के पांच जवान और एक हवलदार को तैनात किया गया था। इनमें चंद्रकिशोर झा, विंध्याचल पासवान, विकास कुमार, अनुज कुमार, पांडू कुमार और कृष्ण राज शामिल थे।

विज्ञापन

अस्पताल परिसर से फरार हो गया
वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों के अनुसार, शुक्रवार अहले सुबह ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी सो गए थे। इसी बीच सतेंद्र ने मौका पाकर हथकड़ी ढीली कर ली और बिना किसी के ध्यान में आए अस्पताल परिसर से फरार हो गया। सुबह नियमित निरीक्षण के दौरान उसकी अनुपस्थिति पता चली, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने पूरे अस्पताल परिसर में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar Police: सिपाही पर सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनुशासनहीनता व आपराधिक मामले में सेवा से किया बर्खास्त


अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल थाना ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हवलदार चंद्रकिशोर झा के बयान पर अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस टीमों ने शहर के कई इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है। मेडिकल थाना पुलिस ने बताया कि कैदी फरार होने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसकी तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed