फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari Bihar News Young man who had come to attend a Tilak ceremony was shot dead

Bihar News: मोतिहारी में तिलक समारोह से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव; क्या बोली पुलिस?

Tue, 03 Jun 2025 03:20 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Jun 2025 03:20 PM IST
सार

Bihar: डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Motihari Bihar News  Young man who had come to attend a Tilak ceremony was shot dead
चिरैया थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी जिले के चिरैया व शिकारगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित अंबरिया मंदिर के समीप सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव निवासी सुभाष पांडेय के पुत्र आकाश कुमार के रूप में की गई है। वह एक तिलक समारोह से लौट रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आकाश कुमार अपने अन्य साथियों के साथ गंगा पीपर गांव से तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान अंबरिया मंदिर के पास घात लगाए अपराधियों ने उसे घेर लिया और सीने में गोली मार दी। बताया जाता है कि घटना से पहले आकाश ने अपने भाई को फोन कर मारपीट और विवाद की सूचना दी थी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही उसका भाई और चाचा मौके पर पहुंचे, जहां मंदिर के पास पोखर के किनारे आकाश जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसकी सांसें धीमी चल रही थीं। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ढाका ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शादी के महज 40 दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस; जानें मामला

पुलिस का बयान
घटना के संबंध में चिरैया डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed