{"_id":"67e528b15ca6ed4c0f032ab0","slug":"motihari-bihar-news-young-man-body-was-found-in-a-suspicious-condition-murder-or-suicide-police-is-solving-the-mystery-news-today-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1371-2769138-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: होली में मुंबई से घर आया किशोर खेत में मरा मिला; पिता बता रहे हत्या, पुलिस कह रही प्रेम में आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: होली में मुंबई से घर आया किशोर खेत में मरा मिला; पिता बता रहे हत्या, पुलिस कह रही प्रेम में आत्महत्या
Thu, 27 Mar 2025 08:43 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 08:43 PM IST
सार
Bihar News: मोतिहारी में एक 17 वर्षीय युवक की शव सरेह में मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक कल शाम से ही घर से लापता था। मोतिहारी पुलिस हत्या है या आत्महत्या इसकी गुत्थी सुलझाने में लगी है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी में एक 17 वर्षीय युवक की शव सरेह में मिलने से हड़कंप मच गया। युवक बुधवार शाम से ही घर से लापता था। मोतिहारी पुलिस हत्या है या आत्महत्या इसकी गुत्थी सुलझाने में लगी है।
विज्ञापन
पूरा मामला मोतिहारी के जीतना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां बनकटवा गांव के ध्रुव प्रसाद यादव के 17 वर्षीय अवनीश कुमार उर्फ मुनिफ का शव आज दिन में लगभग 11 बजे गांव के पीछे के सरेह में गेहूं के खेत से मिला है। मृतक युवक के पिता ध्रुव प्रसाद के अनुसार, कल शाम से ही उसका बेटा मुनीफ घर से लापता था। काफी खोजबीन करने के बाद भी वह नहीं मिला। आज गांव की कुछ महिलाएं पशु के लिए घास काटने गई, तब अज्ञात शव को देखकर बदहवास भागते हुए गांव में आकर लोगों को बताई। तब गांव के लोगों ने शव की पहचान मुनीफ़ के रूप किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट रूम की छत अचानक से गिरी, बाल-बाल बचे जज
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची जीतना थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया। इधर, मृतक के परिजनों के अनुसार अवनीश उर्फ मुनीफ पढ़ाई के साथ साथ मुंबई में रहकर काम करता था। इसी होली में वह मुंबई से अपने घर लौटा था और आज उसका शव सरेह से बरामद हुआ है।
यह भी पढ़ें: पांच साल की बच्ची को गोद में उठाकर ले गया बदमाश, गौशाला में ले जाकर किया दुष्कर्म
वहीं उसके पिता ने किसी अज्ञात के द्वारा उसके बेटा की हत्या की शक जाहिर किया है। इस संबंध में जीतना थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग में किया गया आत्महत्या की घटना लग रही है। फिर भी पुलिस घटना को हर एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन