{"_id":"67e55f588653621ebf0a1061","slug":"bihar-news-a-five-year-old-girl-was-abused-nalanda-bihar-police-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पांच साल की बच्ची को गोद में उठाकर ले गया बदमाश, गौशाला में ले जाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पांच साल की बच्ची को गोद में उठाकर ले गया बदमाश, गौशाला में ले जाकर किया दुष्कर्म
Thu, 27 Mar 2025 07:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 27 Mar 2025 07:53 PM IST
सार
Bihar : बच्ची गली में खेल रही थी। तभी एक शख्स उसे गली से उठाकर ले गया और इसके साथ दुष्कर्म किया। गांव वालों ने इस मामले को दबाने की भरपूर कोशिश की।
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालन्दा में पांच साल की अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना राजगीर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। परिजनों ने घटना के संबंध में बताया कि बच्ची गांव की गली में खेल रही थी। तभी एक युवक आया और उसे गोद में उठाकर गौशाला में ले गया और उस बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पीड़ित बच्ची ने अपनी मां को आकर बताई। हालांकि ग्रामीणों ने इस मामले को दबाने की भरपूर कोशिश की। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि पीड़िता और उसकी माँ को राजगीर लाया गया, लेकिन बिना थाना आये ही उन्हें वापस घर भेज दिया गया। जब घटना की भनक पुलिस को लगी तब पुलिस सक्रिय हुई। फिर पीड़िता को उसकी मां के साथ थाना लाकर मामला दर्ज किया गया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये एक छापामारी दल का गठन किया गया है।
यह खबर भी पढिये -Bihar: किसी की आंखों में देख वह कह रही- हम मर्जी से आए, खुश हैं; दादी की फरियाद- कसाई है, मार देगा या बेच आएगा
घटना की पुष्टि करते हुए राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के साथ गांव के एक युवक ने गौशाला में ले जाकर दुष्कर्म किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार की है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने गुरुवार को आरोपी युवक (26) को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सुबोध सिंह का पुत्र रोहित कुमार उर्फ लल्लू है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रोहित कुमार उर्फ लल्लू के खिलाफ राजगीर थाना में पास्को एक्ट के तहत गुरुवार को कांड दर्ज किया गया है। इस कांड के अनुसंधान की जिम्मेदारी महिला थानाध्यक्ष कुमारी उषा सिन्हा को सौंपी गई है। छापामारी दल में डीएसपी सुनील कुमार सिंह के अलावे अंचल निरीक्षक संजय कुमार, राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार, महिला थानाध्यक्ष कुमारी उषा सिन्हा और राजगीर के अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने आरोपी रोहित कुमार उर्फ लल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि एफएसएल की टीम पीड़िता और आरोपी दोनों के कपड़े से नमूना संग्रह किया है। उन्होंने बताया कि एफएसएल की रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद इस कांड का अंतिम अनुसंधान रिपोर्ट न्यायालय को समर्पित कर दिया जायेगा।