फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari: Police arrested domineering Mukhiya and sent him to jail, spread terror by beating and firing in air

Bihar Crime: दबंग मुखिया को पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल, मारपीट और हवाई फायरिंग कर फैलाई थी दहशत

Tue, 11 Mar 2025 05:43 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 11 Mar 2025 05:43 PM IST
सार

Motihari News: मोतिहारी में एक मुखिया को दबंगई दिखाना भारी पड़ गया। पुलिस ने मारपीट और हवाई फायरिंग करके दहशत फैलाने के मामले में आरोपी मुखिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Motihari: Police arrested domineering Mukhiya and sent him to jail, spread terror by beating and firing in air
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दबंग मुखिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी जिले में दबंग मुखिया की गुंडागर्दी इस बार भारी पड़ गई। मारपीट और हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले नौरंगिया पंचायत के मुखिया रमेश कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है, वहीं ग्रामीणों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।

विज्ञापन

 
पड़ोसी से विवाद में की हवाई फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला लखौरा थाना क्षेत्र का है। जहां मुखिया रमेश यादव ने अपने पड़ोसी से विवाद के दौरान जमकर मारपीट की और हवाई फायरिंग कर लोगों में डर फैलाने की कोशिश की। घटना के बाद लखौरा थाना में कांड संख्या 30/24 के तहत मुखिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मुकदमे में मारपीट, धमकी और अवैध हथियार के इस्तेमाल जैसी गंभीर धाराएं जोड़ी गई थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime:दरवाजे पर बैठे युवक को दौड़ा-दौड़ा कर मारी गोली, अपराधियों की धमकी से दहशत में परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लंबे समय से था फरार, दबंग छवि से कुख्यात
घटना के बाद से मुखिया रमेश यादव लगातार पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था। उसकी दबंग छवि पहले से ही इलाके में जानी जाती है। बताया जा रहा है कि मुखिया का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या, मारपीट और अन्य कई गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।
 
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जानकारी दी कि मुखिया की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। उन्होंने बताया कि जैसे ही रमेश यादव के ठिकाने का पता चला, जिले के कई थानों की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।


यह भी पढ़ें- आरा तनिष्क शोरूम लूटकांड:आरोपी हिरासत में मोबाइल पर बेधड़क कर रहा था बातचीत, वायरल होने पर पुलिस पर उठे सवाल
 
गिरफ्तारी क्षेत्र में बनी चर्चा का विषय
मुखिया की गिरफ्तारी के बाद इलाके में यह खबर तेजी से फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि मुखिया की दबंगई से आम लोग काफी परेशान थे। उसकी गिरफ्तारी को लेकर लोगों में संतोष की भावना देखी जा रही है। वहीं, यह भी चर्चा हो रही है कि इस बार मुखिया की होली जेल की चारदीवारी में ही बीतेगी।
 
एसपी स्वर्ण प्रभात ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों पर पुलिस की निगरानी लगातार बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि अपराध चाहे किसी भी स्तर से जुड़ा व्यक्ति करे, पुलिस कानून के तहत सख्त कदम उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed