फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari Bihar News Fake Liquor Manufacturing In The Name Of Branded Company Busted

Bihar News: मोतिहारी में दो अलग-अलग इलाकों में नकली शराब बनाने का भंडाफोड़, पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

Thu, 13 Mar 2025 06:33 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 06:33 PM IST
सार

Bihar: एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नकली शराब बनाने का मामला सामने आया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कुछ अज्ञात लोगों की तलाश जारी है। पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
Motihari Bihar News Fake Liquor Manufacturing In The Name Of Branded Company Busted
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मोतिहारी पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पहली कार्रवाई पिपरा थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में हुई, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर देशी चुलाई शराब से नकली ब्रांडेड शराब तैयार करने वाले गिरोह को पकड़ लिया। मौके से 300 खाली बोतलें,  ढक्कन और रैपर, दो और कंपनी के भी ढक्कन और रैपर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े दो लोग अमित कुमार और रामप्रवेश कुमार (दोनों निवासी जमुनिया, पिपरा थाना क्षेत्र) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: होली पर शराब परोसने की थी तैयारी, शराब माफिया के घर मिला गुप्त तहखाना; पुलिस देख रह गई दंग
विज्ञापन


दूसरी घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के झखिया गांव की है, जहां पुलिस ने एक ब्रांड की नकली शराब बनाने के बड़े ठिकाने का भंडाफोड़ किया। पुलिस के पहुंचते ही कारोबारी फरार हो गए। हालांकि, मौके से शराब पैकिंग का सामान बरामद किया गया है। गौरतलब है कि करीब दो साल पहले मोतिहारी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नकली शराब पीने से 44 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद भी इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम नहीं लग सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed