फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari Bihar News death of youth injured in road accident, accuse doctors of cutting off oxygen supply

Bihar News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद परिजन आक्रोशित, डॉक्टरों पर ऑक्सीजन बंद करने का लगाया आरोप

Tue, 30 Sep 2025 04:51 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Sep 2025 04:51 PM IST
सार

Bihar News: बताया जाता है कि बबलू की शादी महज एक माह पूर्व हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल ने पैसे न मिलने पर ऑक्सीजन और दवा बंद कर दी।

विज्ञापन
Motihari Bihar News death of youth injured in road accident, accuse doctors of cutting off oxygen supply
लोग हुए आक्रोशित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी जिले में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल किया। आरोप है कि निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। बकाया पैसे के कारण डॉक्टरों ने ऑक्सीजन और दवा देना बंद कर दिया, जिससे मरीज की मौत हो गई।

विज्ञापन

पूरा मामला बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया गुमटी के पास रविवार को हुए हादसे से जुड़ा है। यहां ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को 112 की टीम ने सदर अस्पताल पहुंचाया। इनमें हालत नाजुक होने पर रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मंजूराहा गांव निवासी बबलू कुमार को मोतिहारी के सनराइज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें:  विस चुनाव से पहले इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 99 जिंदा कारतूस के साथ दो हथियार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि बबलू की शादी महज एक माह पूर्व हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल ने पैसे न मिलने पर ऑक्सीजन और दवा बंद कर दी। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

सूचना मिलते ही छतौनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को बबलू अपने पांच दोस्तों छोटू, प्रियांश, सोनू, बिक्की और एक अन्य छोटू के साथ दशहरा मेला देखने जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। घायल पांचों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed