{"_id":"66a4c7f8c2eeb4f6cc0d887c","slug":"motihari-accused-arrested-in-53-lakh-mobile-theft-case-58-iphones-were-looted-by-breaking-shutter-in-mumbai-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: मोतिहारी में 53 लाख के मोबाइल चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, मुंबई में शटर तोड़कर लूटे गए थे 58 आईफोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: मोतिहारी में 53 लाख के मोबाइल चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, मुंबई में शटर तोड़कर लूटे गए थे 58 आईफोन
Sat, 27 Jul 2024 03:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 27 Jul 2024 03:42 PM IST
सार
Motihari News: मुंबई से 53 लाख के आईफोन चोरी के मामले में मोतिहारी से शटर कटवा गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कई राज्यों में चोरी के मामलों में वांछित है।
विज्ञापन
आरोपी शटर कटवा रेयाज आलम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई के ठाणे के भांडुप थानाक्षेत्र में हुई लाखों के आईफोन मोबाइल चोरी मामले में मुंबई पुलिस ने मोतिहारी के घोड़ासहन थानाक्षेत्र से एक आरोपी (शटर काटने वाले) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्थानीय दर्जी मोहल्ला निवासी रेयाज आलम के रूप में की गई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष शम्भू मांझी ने बताया कि बीते 19 जून को मुंबई के भांडुप थाना क्षेत्र में स्थित मेपल आईफोन शोरूम का शटर तोड़कर 58 आईफोन की चोरी हुई थी। चोरी किए गए मोबाइल फोन की कीमत करीब 53 लाख रुपये बताई जा रही है। उक्त चोरी की घटना में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में मुंबई के भांडुप थाने के एसआई अभिजीत टेकवरे के नेतृत्व में पांच सदस्यीय पुलिस टीम घोड़ासहन पहुंची थी।
विज्ञापन
उसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से गुरुवार देर रात स्थानीय माई जी के गाछी मोहल्ले में अवस्थित उसके घर पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार रेयाज को मुंबई पुलिस ढाका न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई को रवाना हो गई। गौरतलब है कि गिरफ्तार रेयाज शटर कटवा गिरोह का सक्रिय सदस्य है। कई राज्यों में हुईं दर्जनों चोरी मामलों में वह वांछित है।
विज्ञापन