फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari: A student returning from tuition died after being hit by school bus, angry villagers blocked road

Bihar News: ट्यूशन से लौट रहे छात्र की स्कूल बस की टक्कर लगने से हुई मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम की सड़क

Fri, 06 Sep 2024 07:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 06 Sep 2024 07:42 PM IST
सार

Motihari News: थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि स्कूल बस की पहचान कर ली गई है। आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Motihari: A student returning from tuition died after being hit by school bus, angry villagers blocked road
जाम की वजह से दो घंटे तक बाधित रहा आवागमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के पीपराकोठी थानाक्षेत्र में बथना से सिरसियां जाने वाली सड़क पर स्कूल बस की टक्कर से एक छात्र की मौत हो गई। बस बथना मदर डेयरी के पास स्थित डॉ. एमपी वर्मा मेमोरियल स्कूल की बताई गई है। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को स्कूल परिसर में रख दिया और एनएच को लकड़ी तथा अन्य सामान रख कर जाम कर दिया। इससे ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पर दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बथना निवासी राजेश कुमार सिंह के बारह वर्षीय बेटे मयंक कुमार भोला के रूप में हुई है। मयंक मठबनवारी से ट्यूशन पढ़ कर साइकिल से घर वापस जा रहा था। तभी सामने से तेज गति से आ रही स्कूल बस ने अनियंत्रित होकर बच्चे को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद घायल छात्र को वही बस इलाज के लिए मोतिहारी ले जा रही थी। लेकिन रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। आनन-फानन में बस कर्मी छात्र के शव को रास्ते में ही उतारकर फरार हो गए।
विज्ञापन


वहीं, सूचना पर घटनास्थल पहुंचे परिजन और ग्रामीण शव को लाकर स्कूल परिसर में रख कर एनएच जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष खालिद अख्तर और भाजपा नेता जटाशंकर सिंह सहित अन्य लोगों के समझाने पर दो घंटे बाद जाम हटा। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चा उसी स्कूल का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि स्कूल बस की पहचान कर ली गई है। आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed