फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Most wanted smuggler of fake notes Nazre Saddam arrested with two associates from Indo-Nepal border Motihari

Bihar: इंडो-नेपाल बॉर्डर से मोस्ट वांटेड नजरे सद्दाम दो साथियों के साथ गिरफ्तार, दो लाख के नकली नोट भी बरामद

Thu, 05 Sep 2024 05:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 05 Sep 2024 05:21 PM IST
सार

मोतिहारी पुलिस ने इंडो-नेपाल बॉर्डर से जाली नोटों के तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों का एक अंतरराष्ट्रीय रैकेट भी है। गिरफ्तार किए गए मोस्ट वांटेड नजरे सद्दाम के तार पाकिस्तान से जुड़े होने की संभावना भी जताई रही है।

विज्ञापन
Most wanted smuggler of fake notes Nazre Saddam arrested with two associates from Indo-Nepal border Motihari
मोतिहारी पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी पुलिस को गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इंडो-नेपाल बॉर्डर से मोस्ट वांटेड नजरे सद्दाम और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दो लाख रुपये के जाली नोट भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोतिहारी पुलिस ने इंडो-नेपाल बॉर्डर से जाली नोटों के तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों का एक अंतरराष्ट्रीय रैकेट है। गिरफ्तार किए गए आरोपी नजरे सद्दाम के तार पाकिस्तान से जुड़े होने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है। मोतिहारी पुलिस कप्तान के निर्देशन में हरैया थानाध्यक्ष अंजन कुमार इस ऑपरेशन में लगे हुए थे। स्थानीय पुलिस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दे रही है। एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की डिटेल साझा करेंगे।
विज्ञापन


इस जाली नोट रैकेट के पीछे मिलिट्री इंटेलिजेंस की जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, और मुजफ्फरपुर की टीम लंबे समय से काम कर रही थी। इसके अलावा, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) दिल्ली की टीम भी तीन महीने से इनकी रेकी कर रही थी। इंटेलिजेंस की टीम इस गिरोह के सदस्यों की तलाश में एक महीने पहले भेलाही आई थी, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा था। लेकिन, इंटेलिजेंस एजेंसियों की नजर नजरे सद्दाम पर थी। बताया गया कि एजेंसी के इनपुट पर मोतिहारी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉर्डर पर पुलिस के द्वारा जाली नोट के कई कारोबारियों को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जाली नोटों के तस्करों से पुलिस को भी कई महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। जिला पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा खुद इस बड़े रैकेट के पीछे लगे हुए थे। उनके निर्देशन और हरैया थानाध्यक्ष अंजन कुमार के नेतृत्व में एक टीम को बॉर्डर पर एक्टिवेट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed