फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   MEMU train running between Narkatiaganj to Muzaffarpur canceled till 16th February

Bihar News: नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन 16 फरवरी तक रद्द, पत्र हुआ जारी

Thu, 15 Feb 2024 12:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 15 Feb 2024 12:46 PM IST
सार

Bihar News: नरकटियागंज वाया बेतिया मुजफ्फरपुर रेलखंड में मोतिहारी एवं सेमरा के बीच आरओबी के निराकरण को लेकर निर्माण कार्य चलने को लेकर रेल प्रशासन की ओर से ट्रेनों का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया गया है। जिसके कारण दो सवारी गाड़ियों का परिचालन 16 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। जबकि सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 16 फरवरी तक लगभग 4 घंटा रीशेड्यूल करके किया जाएगा। 

विज्ञापन
MEMU train running between Narkatiaganj to Muzaffarpur canceled till 16th February
मेमू ट्रेन - फोटो : istock

विस्तार

इसी प्रकार नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन भी 2 घंटे देरी से किया जाएगा। आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 12557 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 16 फरवरी तक लगभग 4 घंटा रीशेड्यूल करके किया जाएगा। नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 15216 का परिचालन भी 2 घंटे देरी से किया जाएगा।

विज्ञापन


परिचालन रद्द होने से लोकल यात्रियों को परेशानी
इस संबंध में पूर्व मध्य रेल हाजीपुर की ओर से एक पत्र जारी कर जानकारी दिया गया है।पत्र में यह भी कहा गया है कि नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली मेमू एक्सप्रेस स्पेशल सवारी गाड़ी 05258 एवं 05259 का परिचालन 16 फरवरी तक रद्द किया गया है। बता दें कि सवारी गाड़ी के परिचालन रद्द होने से लोकल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed