फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Married woman murdered and her body thrown outside her parents door bihar news sonpur news vaishali News

Bihar News : हत्यारों की हिमाकत! मारकर दरवाजे पर फेंका; 28 साल की महिला के साथ किसने किया ऐसा?

Sat, 17 Jan 2026 09:33 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 17 Jan 2026 09:33 AM IST
सार

Vaishali News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं की सुरक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी प्रगति को लेकर संजीदा हैं, लेकिन अपराधियों की हिमाकत कई बार भारी दिखती है। इस बार एक महिला को मारकर उसके मायके के सामने फेंक गए।

विज्ञापन
Married woman murdered and her body thrown outside her parents door bihar news sonpur news vaishali News
मृतक का फाइल फोटो

विस्तार

आरोपी फरार हो गए। मोबाइल बंद है। घर पर ताला जड़ा है। इनके खिलाफ लिखित शिकायत अभी बाकी है। फिलहाल, पढ़िए वह खबर जो अपराधियों की हिमाकत दिखा रही है। मामला वैशाली जिले के सोनपुर का है। एक नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने के बाद ससुराल वालों ने उसका शव मायके के दरवाजे पर फेंक दिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सुबह जब मायके वालों की नींद खुली और उन्होंने दरवाजे पर महिला का शव देखा, तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

विज्ञापन


शव की पहचान से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पाकर हरिहरनाथ थानाध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान सोनपुर थाने के चिड़िया बाजार (कोइरी पट्टी) निवासी जयप्रकाश महतो की 28 वर्षीय पुत्री सरिता प्रकाश के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सात महीने पहले शादी, दहेज हत्या का आरोप
मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज में 5 लाख रुपये न देने पर ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश महतो ने अपनी पुत्री सरिता की शादी पिछले वर्ष 9 मई 2025 को वैशाली जिले के करताहाँ थाना क्षेत्र के करताहाँ बुजुर्ग गांव निवासी सत्येंद्र कुमार (पिता- स्वर्गीय रघुनाथ) के साथ की थी। पिता का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग सरिता को प्रताड़ित कर रहे थे और रुपयों की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ लाख का इंतजाम कर दिया, फिर 5 लाख मांगे... अब हत्या
उन्होंने बताया, "करीब 10 दिन पहले बेटी और दामाद ने जमीन लिखवाने के लिए रुपयों की मांग की थी। मैंने किसी तरह 8 लाख रुपये का इंतजाम कर उन्हें दिए। इसके बाद दामाद ने फिर से 5 लाख रुपयों की मांग की। गुरुवार शाम बेटी ने फोन कर बताया था कि 16 लाख का इंतजाम हो गया है और शुक्रवार को जमीन की रजिस्ट्री होगी। लेकिन सुबह हमें घर के पास ही बेटी का शव मिला।"


ससुराली घर पर ताला लगाकर फरार, फोन भी बंद
घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग घर में ताला लगाकर और फोन बंद कर फरार हैं। हरिहरनाथ थानाध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला दहेज हत्या का प्रतीत होता है। नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मृतक का फाइल फोटो

मृतक का फाइल फोटो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed