फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Mahashivratri Union Minister Nityanand Rai became driver Shiv Baraat along with ghosts and ghosts in Hajipur

Mahashivratri: भूत बैताल के साथ केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय बने शिव बारात के गाड़ीवान, दिखा अदभुत नजारा

Wed, 26 Feb 2025 03:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Feb 2025 03:17 PM IST
सार

Nityanand Rai Became Driver Shiv Baraat: नगर में वर्षों-वर्षों से महाशिवरात्रि के दिन शिवजी की बारात निकाली जाती है। यहां की परंपरा है कि बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर से पूजन आरती कर महादेव दर्शन के लिए निकलते हैं।

विज्ञापन
Mahashivratri Union Minister Nityanand Rai became driver Shiv Baraat along with ghosts and ghosts in Hajipur
नित्यानंद राय बने गाड़ीवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज महाशिवरात्रि है और महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर हाजीपुरवासियों और बिहारवासियों को और देशवासियों को और सभी दुनिया के महादेव के भक्तों को महादेव उनके जीवन में सुख शांति समृद्धि दें, स्वस्थ रखें। आज वैशाली जिले के हाजीपुर नगर में वर्षों-वर्षों से महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की बारात निकाली जाती है और यहां की परंपरा है कि बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर से पूजन आरती कर महादेव लोगों बको दर्शन देने हेतु निकलते हैं। यह झाकी उनके बारात के रूप में होती है। इसमें सैंकड़ों झाकियां बैंड बाजे, भूत-बैताल, ऋषि संतों से लेकर इस श्रृष्टि के सांप बिच्छू से लेकर भगवान शिव के सभी रूप में मानने वाले लोगों के झाकियों में योगदान होगा है और सम्मिलित होते हैं।

विज्ञापन


भगवान शिव की बारात में अदभुत नजारा होता है। आठ से दस लाख लोगों की भीड़ होती है। केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि 10 से 12 घंटे तक भगवान शिवजी की बारात पूरे शहर में भ्रमण करती हैं। अक्षवट राय स्टेडियम में जाकर झांकी में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। आज का दिन महादेव का दिन है और हमारे भारत मां पुनः विश्व गुरु बने इसके प्रयास में देश में कोई भूखा न हो कोई बेबस अशिक्षित और बेघर न हो, इसके लिए उसके लिए नरेंद्र मोदी दिन रात प्रयत्न कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महादेव आशीर्वाद देते रहें, ताकि वह देश सेवा और लोक कल्याण के कार्य में इस प्रकार के कार्य में सफल हो रहे हैं और वह सदा सफल हो और भारत विश्व गुरु बने।
विज्ञापन




मैं भगवान शिव से प्रार्थना किया हूं, आप अपने सभी भक्तों का कल्याण करें। मीडिया द्वारा जब सवाल किया गया तो उन्होंने छात्र जीवन से जुड़े कुछ किस्से कहानी बताए। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने भावुक होकर कहा कि देखिए यह मेरा सौभाग्य है यह यहां के लोगों का आशीर्वाद है और यहां के लोगों के निर्णय के अनुसार छात्र जीवन से ही इस परंपरा का निर्वहन कर रहा हूं। मैं यहीं से विधायक बना हूं, मुझे उजियारपुर के लोगों ने सांसद बनाकर केंद्र में मंत्री बनाया। मैं अपनी पार्टी बीजेपी का बिहार प्रदेश बना का अध्यक्ष रहा, मुझे केंद्रीय नेतृत्व में बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वजह से आज मैं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बना हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह के सानिध्य में कार्य करने का सौभाग्य मुझे मिला है। लेकिन मैं इस परंपरा को थोड़ा भी इधर-उधर होने नहीं दिया हूं। मैं हमेशा इस आयोजन में शामिल होते रहा हूं। मैं तो इस नगर के लोगों का ऋणी हूं। जब मुझे राजनीतिक प्रतिबंधता के कारण निर्दोष होते हुए भी जेल में डाल दिया गया और वह समय किसका था आप सबको पता है तो लोगों ने किसी को भगवान शिव के रथ का इस बैल रूपी इस बैलगाड़ी रथ का किसी को हांकने या चलने का अवसर प्रदान नहीं किया। मुझे तो यह आज मेरी आशीर्वाद की बात है कि जब मैं जेल में था तो यहां के पुजारी और लोग रथ पर बैठे थे और मेरी तस्वीर रखकर भगवान शिव की यात्रा निकाली और वो भी बैलगाड़ी चलाने वाले के रूप में गाड़ीवान के रूप में किसी दूसरे को यह अवसर नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed