{"_id":"663756d299c551374505af59","slug":"ls-polls-aimim-candidate-mohd-anzarul-hasan-says-there-is-no-difference-between-grand-alliance-and-bjp-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls 2024: AIMIM प्रत्याशी ने कहा- महागठबंधन और बीजेपी में कोई फर्क नहीं, हम इनकी चालबाजी बेनकाब करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Polls 2024: AIMIM प्रत्याशी ने कहा- महागठबंधन और बीजेपी में कोई फर्क नहीं, हम इनकी चालबाजी बेनकाब करेंगे
Sun, 05 May 2024 03:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 05 May 2024 03:22 PM IST
सार
LS Polls 2024: मुजफ्फरपुर लोकसभा से एआईएमआईएम प्रत्याशी ने रविवार को एनडीए और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साथा। साथ ही कहा कि हम जहां-जहां अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों के साथ नाइंसाफी हुई है, वहां इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता के दौरान एआईएमआईएम प्रत्याशी मो. अंजारुल हसन तथा अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एआईएमआईएम ने रविवार को कहा असदुद्दीन ओवैसी मुसलमान के सच्चे अर्थों में हितैषी हैं। मुसलमान राजद और कांग्रेस की जागीर नहीं जब चाहे तब घुमा दे। अब समय के साथ मुसलमान बदला है और इस चुनाव में भी अपनी ताकत दिखा देगा। पार्टी ने कहा कि 15 लोकसभा चुनाव क्षेत्र मुजफ्फरपुर में इंडिया गठबंधन की हिम्मत थी तो क्यों नहीं बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार उतारा, बीजेपी के ही लोग को टिकट देकर अपनी हार मान ली है।
विज्ञापन
दरअसल, मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से एआईएमआईएम के उम्मीदवार मो. अंजारूल हसन ने भी दावेदारी ठोक दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस की जोड़ी में भाजपा ही जीत जाएगी, ऐसा समीकरण इंडिया गठबंधन वालों ने बना दिया है। हम इसे ध्यान में रखते हुए विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाएंगे। एआईएमआईएम के प्रत्याशी हसन ने कहा कि बीजेपी और इंडी अलाइंस के इस अनोखे गठबंधन को बाहर का रास्ता दिखाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एनडीए और महागठबंधन के बाद मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से एआईएमआईएम की टिकट पर मो. अंजारूल हसन चुनाव लड़ रहे हैं। मुजफ्फरपुर संसदीय सीट पर 20 मई को वोटिंग होनी है। शहर के चंदवारा के पास एआईएमआईएम ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि इस बार के चुनाव में महागठबंधन और भाजपा दोनों बाहर होगी। एआईएमआईएम प्रत्याशी ने कहा कि अब जहां-जहां अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों के साथ नाइंसाफी हुई है, वहां इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब महागठबंधन और बीजेपी में कोई भी फर्क नहीं है। दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। आज जो उधर है, कल इधर होगा। उन्होंने कहा कि वे जनता के बीच विकास के मुद्दों को लेकर जाएंगे और लोगों के सामने इन दोनों की चालबाजी को बेनकाब करेंगे।
भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए निवर्तमान सांसद अजय निषाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए AIMIM के प्रत्याशी ने कहा कि यह वह लोग हैं जो मदरसे पर सवाल उठाते थे। सच्चाई तो यह है कि भारत देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद और एपीजे अब्दुल कलाम दोनों ही मदरसा से पढ़े थे। और दोनों ने ही देश का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया था। मुसलमान और तबलीगी जमात पर सवाल उठाने वाले आज मुसलमान की चापलूसी में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों को लोकसभा चुनाव 2024 में मुस्लिम समुदाय के लोग बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेंगे।