फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Karmabhoomi Express attacked, engine damaged, five teenagers arrested by police

Bihar News: कर्मभूमि एक्सप्रेस पर हमला, इंजन क्षतिग्रस्त, पांच किशोर चढ़े पुलिस के हत्थे

Sat, 06 Sep 2025 10:53 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मोतिहारी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 06 Sep 2025 10:53 AM IST
सार

मोतिहारी जिले के घोड़ासहन-कुंडवा चैनपुर रेलखंड पर कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी, जिससे ट्रेन के इंजन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया और लोको पायलट को हल्की चोट आई।
 

विज्ञापन
Karmabhoomi Express attacked, engine damaged, five teenagers arrested by police
कर्मभूमि एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्सौल-दरभंगा रेलखंड पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घोड़ासहन और कुंडवा चैनपुर स्टेशन के बीच जगीरहा कोठी गांव के पास शरारती तत्वों ने रक्सौल से लोकमान्य तिलक जा रही 12545 कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी कर दी। इस घटना में ट्रेन के इंजन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया और लोको पायलट को हल्की चोट लगने की सूचना है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही रेल विभाग में हड़कंप मच गया। रक्सौल और घोड़ासहन आरपीएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए छह किशोरों को निरुद्ध किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला, जनता से कहा- भाजपा-जदयू वाले वोट मांगने आएं तो यह सवाल पूछिएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए छह किशोरों में से पांच पत्थरबाजी में शामिल थे, जबकि एक रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में घूम रहा था। सभी आरोपी कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के अररिया गांव के निवासी हैं। मामले में कांड संख्या दर्ज कर आरोपियों से आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें बेतिया न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से रेलवे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed