फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Husband and wife died together in Muzaffarpur wife died as soon as the pyre was prepared

Bihar: मुजफ्फरपुर में अमर प्रेम की मिसाल, पति की चिता सजते ही पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक साथ हुआ दाह संस्कार

Sun, 24 Aug 2025 09:24 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 24 Aug 2025 09:24 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड क्षेत्र के प्रतापपट्टी गांव में भावुक कर देने वाली घटना हुई। 65 वर्षीय मुकेश प्रसाद की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जब उनका शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया।
 

विज्ञापन
Husband and wife died together in Muzaffarpur wife died as soon as the pyre was prepared
मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी की एक साथ मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति की मौत के गम में पत्नी ने भी कुछ ही घंटों बाद दम तोड़ दिया। दोनों की अर्थी एक साथ उठी और अगल-बगल में अंतिम संस्कार किया गया। घटना से पूरा गांव स्तब्ध और गमगीन है।
विज्ञापन


पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने छोड़ी दुनिया

जानकारी के अनुसार, साहेबगंज प्रखंड के प्रतापपट्टी गांव निवासी मुकेश प्रसाद (65 वर्ष) की आज सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए मकड़ीटोला स्थित श्मशान घाट ले जाया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने जैसे ही उन्हें मुखाग्नि दी, तभी गांव से खबर आई कि उनकी पत्नी उषा देवी (58 वर्ष) ने भी सदमे में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पढ़ें:  'अगर 65 लाख वोट फर्जी तो केंद्र सरकार भी फर्जी', राजद नेता ने कसा तंज; कांग्रेस को लेकर भी बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


अधजला शव छोड़कर लौटे परिजन

यह खबर सुनते ही दाह संस्कार में शामिल परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। लोग अधजले शव को छोड़कर तुरंत गांव लौटे और उषा देवी के शव को भी श्मशान घाट लाए। इसके बाद पति-पत्नी का अगल-बगल में दाह संस्कार किया गया। पति-पत्नी की एक साथ मौत और अंतिम संस्कार की घटना से गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों की आंखें नम थीं और हर कोई यही कह रहा था कि दोनों ने जीवनभर साथ निभाया और मौत के बाद भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed