{"_id":"66d6f2a5b45130d3880f8699","slug":"hiv-aids-cases-in-champaran-bihar-3583-infected-patients-found-report-news-in-hindi-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"HIV AIDS: पश्चिमी चंपारण में अब तक एड्स के 3583 संक्रमित मरीज मिले; स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की यह अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HIV AIDS: पश्चिमी चंपारण में अब तक एड्स के 3583 संक्रमित मरीज मिले; स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की यह अपील
Tue, 03 Sep 2024 04:57 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:57 PM IST
सार
Bihar News: आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीस साल में 3583 एचआईवी के पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें 20 गर्भवती महिला और 30 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
3583 संक्रमित मरीज मिले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में पिछले 30 साल में 3583 एचआईवी के पॉजिटिव मरीज मिले। जिसमें 20 गर्भवती महिला और 30 बच्चे शामिल हैं। एचआईवी एड्स को लेकर भारत सरकार और बिहार सरकार के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 200 गांव को चिन्हित किया गया है। जहां पर जांच करने के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। वहीं सहायता राशि के रूप में सरकार मरीजों 1500 नगद तथा दवा भी मुफ्त में दी जा रही है। वहीं मरीजों के बच्चों को 1000 आर्थिक मदद के लिए दी जा रही है। सरकार के द्वारा जागरूकता अभियान के दौरान लगातार यह आग्रह किया जा रहा है कि अगर आपको कोई एचआईवी के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और जांच करवाए।
विज्ञापन
गांव के प्रबुद्ध लोगों से भी आग्रह किया जा रहा है कि आसपास के लोगों को एचआईवी के बारे में जागरूक करें। अनिश्चित यौन संबंधों से बचे और हमेशा सुरक्षित तरीकों का इस्तेमाल करें। कभी भी दूसरों के साथ सुईया या अन्य नुकिली चीजे साझा ना करें, अगर यह बीमारी समय पर पता चल जाए तो एचआईवी का इलाज संभव है।
विज्ञापन
साथ ही एचआईवी संक्रमित लोगों के साथ भेदभाव नहीं करें, अगर आपके अपने कोई जानने वाला एचआईवी पॉजिटिव है तो सहायता के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। यह गंभीर मुद्दा है, इसे हम सभी को मिलकर हल करना होगा। इधर जीएमसीएच बेतिया के प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी जाहिर हुसैन ने बताया कि जिले में अब तक यानी करीब 30 साल में 3583 एचआईवी के पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि 3437 मरीज जिंदा है। सरकार के द्वारा कैंपेनिंग लांच किया गया है। रोकथाम के लिए बातचीत चल रही है। पूर्व से भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन