{"_id":"689aaede3b8a6c407e0322e8","slug":"heavy-collision-between-trucks-on-majhauliya-nh-28-driver-stuck-in-the-cabin-for-one-and-a-half-hours-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Collision : ट्रकों की टक्कर के बाद एनएच 28 पर लगा पांच किलोमीटर तक लंबा जाम, घंटों केबिन में फंसा रहा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Collision : ट्रकों की टक्कर के बाद एनएच 28 पर लगा पांच किलोमीटर तक लंबा जाम, घंटों केबिन में फंसा रहा चालक
Tue, 12 Aug 2025 08:34 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरहुत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरहुत
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Tue, 12 Aug 2025 08:34 AM IST
सार
Heavy Collision Between Trucks: एनएच 28 पर ट्रकों की टक्कर के बाद एक चालक करीब डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा रहा। चालक दर्द से कराहता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने गैस कटर की मदद से चालक को बाहर निकाला है। चालक का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
टक्कर के बाद ट्रक की केबिन में फंसा हुआ चालक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Heavy Collision Between Trucks: बिहार के मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया एनएच 28 के पास में एक साथ कई ट्रकों में टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद कुछ देर तक लोग कुछ समझ नहीं पाए कि ये क्या हो गया? इस दौरान ट्रक चालक प्रमोद कुमार ट्रक के केबिन पर बुरी तरह फंस गया। डेढ़ घंटे तक दर्द से कराहता रहा। बड़ी मुश्किल से गैस कटर से काटकर उसे बाहर निकाला गया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना मुजफ्फरपुर-बरौनी हाइवे एनएच 28 की है। इसकी वजह से पांच किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। यात्री परेशान होते रहे जाम में।
वहीं, घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर शाम मझौलिया चौक एनएच 28 पर पहले से जाम में फंसे एक ट्रक में पीछे से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि सामने खड़े दो अन्य टैंकर भी आपस में भिड़ गए। इससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान में एक खाली ट्रक की टक्कर सीमेंट लोड ट्रक से हो गई।
ये भी पढ़ें- Bihar News: पटना में शिकायत का होगा तुरंत हल, बिहार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और नगर निगम ने शुरू किया खास अभियान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar : बिहार पुलिस ने चेतावनी, कहा- निर्देश को नहीं माना तो करेंगे सख्त कार्रवाई; डीजे पर भी रहेगा बैन
विज्ञापन
वहीं, घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर शाम मझौलिया चौक एनएच 28 पर पहले से जाम में फंसे एक ट्रक में पीछे से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि सामने खड़े दो अन्य टैंकर भी आपस में भिड़ गए। इससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान में एक खाली ट्रक की टक्कर सीमेंट लोड ट्रक से हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News: पटना में शिकायत का होगा तुरंत हल, बिहार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और नगर निगम ने शुरू किया खास अभियान
विज्ञापन
जाम को हटा लिया गया है- थाना प्रभारी
पूरे मामले में सदर थाना प्रभारी अश्मित कुमार ने बताया तीन ट्रक में टक्कर हुई थी, जिसमें एक ट्रक का चालक उसी में फंस गया था। उसे सुरक्षित निकाल लिया गया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनएच पर जाम हो गया था उसे भी क्लियर कर लिया गया है। चालक का इलाज कराया जा रहा है अन्य किसी को चोट नहीं आई है।ये भी पढ़ें- Bihar : बिहार पुलिस ने चेतावनी, कहा- निर्देश को नहीं माना तो करेंगे सख्त कार्रवाई; डीजे पर भी रहेगा बैन