फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Hajipur News: 3 criminals arrested for demanding 30 lakh extortion money from gym operator and firing case

Crime: जिम संचालक से रंगदारी मांगने और गोलीबारी मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार, डेमो क्लास में रची गई थी साजिश

Tue, 05 Nov 2024 08:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 05 Nov 2024 08:47 PM IST
सार

Hajipur News: वैशाली पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी सिद्धार्थ कुमार ने जिम जॉइन करके पहले से ही जिम संचालक शुभम कुमार पर हमला करने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
Hajipur News: 3 criminals arrested for demanding 30 lakh extortion money from gym operator and firing case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाजीपुर के मस्जिद चौक स्थित टाइटन जिम के संचालक शुभम कुमार से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जिम पर गोलीबारी करने के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 12 अक्तूबर की है, जिसमें अपराधियों ने वाट्सएप पर मैसेज भेजकर रंगदारी की मांग की थी। उसके बाद मांग पूरी न होने पर जिम में फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। वैशाली पुलिस ने इन अपराधियों को हथियारों और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

 
गोलीबारी से पहले अपराधियों ने शुरू की थी डेमो क्लास
जांच में पता चला है कि मुख्य अपराधी सिद्धार्थ कुमार ने घटना को अंजाम देने से 10 दिन पहले ही जिम जॉइन किया था। जिम में डेमो क्लास के दौरान ही उसने पूरे प्लान की तैयारी की थी। जिम ज्वाइन करने के बहाने से वह संचालक की गतिविधियों और दिनचर्या पर नजर रखता रहा और बाद में इसी दौरान रंगदारी की मांग की गई।
विज्ञापन

 
अपराध की योजना बनाते समय पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी हाजीपुर के हाथसारगंज इलाके में इकट्ठा होकर किसी और अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वैशाली पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि सिद्धार्थ कुमार ने जिम जॉइन करके पहले से ही जिम संचालक शुभम कुमार पर हमला करने की योजना बनाई थी।

 
पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी
जिम संचालक द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने लगातार जांच की और अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह जांच भी की जा रही है कि इस गिरोह का संबंध अन्य किसी अपराध से है या नहीं। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed