{"_id":"65e99c126d21b29d530f0279","slug":"gangster-lawrence-bishnoi-two-gangster-arrested-from-bihar-muzaffarpur-news-in-hindi-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दो शूटर गिरफ्तार, नेपाल भागने के थे फिराक में, ऐसे हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दो शूटर गिरफ्तार, नेपाल भागने के थे फिराक में, ऐसे हुई कार्रवाई
Thu, 07 Mar 2024 04:20 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 07 Mar 2024 04:20 PM IST
सार
Bihar News: बिहार से कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी लॉरेंस गैंग के शूटर है और यह बताया जा रहा है कि दोनों ही नेपाल भागने की फिराक में थे, तभी एसटीएफ और पुलिस ने एक ज्वाइंट करवाई करते हुए दोनों ही शूटर सुनील बारोलिया और शहनवाज शाहिद को पकड़ा है।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेपाल भागने की फिराक में लॉरेंस गैंग के दो शूटरों को एसटीएफ और पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद यूपी और हरियाणा की पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है। दोनों को पुलिस ट्रांजिट रिमांड में लेकर जाएगी। दोनों आरोपियों में से एक बिहार के सीतामढ़ी जिला का रहने वाला है जो शाहनवाज शाहिद है, जबकि एक अन्य राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है। इन दोनों आरोपियों ने हाल ही में हरियाणा के रोहतक में रहकर अपनी वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
एसएसपी ने दी जानकारी
लॉरेंस गैंग के दो शूटर की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जिसमें की सीतामढ़ी जिले का रहने वाला शाहनवाज शाहिद और सुनील नाम के एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। क्राइम ब्रांच की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन