{"_id":"68d3a183e48779d70e04a5b1","slug":"ganga-river-erosion-vaishali-five-houses-collapse-50-lakh-loss-hundreds-affected-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गंगा कटाव से वैशाली में पांच मकान ढहे, 50 लाख का नुकसान; राहत को तरसे परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गंगा कटाव से वैशाली में पांच मकान ढहे, 50 लाख का नुकसान; राहत को तरसे परिवार
Wed, 24 Sep 2025 01:15 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:15 PM IST
सार
बिहार के वैशाली जिले के गनियारी गांव में गंगा नदी की तेज कटाव से पिछले दो दिनों में 5 पक्के मकान ढह गए। प्रभावित परिवारों को लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गांव की आबादी 600-700 के बीच है और करीब 600 मतदाता हैं।
विज्ञापन
वैशाली में पांच पक्के मकान नदी में समाए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी की तेज कटाव ने एक बार फिर भारी तबाही मचाई है। सहदेई प्रखंड के गनियारी गांव में पिछले दो दिनों में पांच पक्के मकान नदी में समा गए हैं। इस विनाशकारी कटाव में राम प्रवेश राय, देवी राय, रामबल्ली राय, ललित राय और प्रमोद राय के मकान पूरी तरह ढह गए। ये सभी मकान दो से तीन साल पहले ही बनाए गए थे। कटाव से करीब 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
गनियारी गांव नया गांव पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 13 स्थित गनियारी दियारा बांध पर बसा हुआ है, जहां करीब 600 से 700 लोगों की आबादी रहती है और मतदाताओं की संख्या लगभग 600 है। स्थानीय निवासी भोला राय ने बताया कि कटाव से प्रभावित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। लोग जल्दबाजी में अपने घरों से सामान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अब तक प्रशासन की ओर से किसी तरह की राहत या सहायता नहीं मिली है। प्रभावित परिवार प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में नाव हादसा, नदी में पलटी 14 लोगों से भरी नाव, एक महिला की मौत; चार लापता