फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Fierce form of Ratto river in Bihar: Shrikhandi Bhittha and Simiyahi villages submerged

बिहार में रातो नदी का प्रचंड रूप: श्रीखंडी भिट्ठा और सिमियाही गांव जलमग्न, लोग ऊंचे ठिकानों पर शरण लेने पहुंचे

Mon, 11 Aug 2025 04:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Aug 2025 04:22 PM IST
सार

Bihar: भिट्ठामोड़ से रातो पुल के पास वार्ड संख्या 5 तक जाने वाली एकमात्र पीसीसी सड़क पर चार फुट ऊंचा पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है। ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हर साल बाढ़ की मार झेल चुके कई परिवार इस बार भी मवेशियों के साथ ऊंचे स्थानों पर पनाह ले रहे हैं।

विज्ञापन
Fierce form of Ratto river in Bihar: Shrikhandi Bhittha and Simiyahi villages submerged
बाढ़ का आलम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड में बहने वाली रातो नदी इस समय उफान पर है। श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 5 और दिवारी मतौना पंचायत के सिमियाही गांव में हालात गंभीर हो गए हैं। जलस्तर में एक फुट की वृद्धि के बाद दोनों इलाकों में बाढ़ का पानी फैलकर गांव को पूरी तरह जलमग्न कर चुका है।

विज्ञापन

भिट्ठामोड़ से रातो पुल के पास वार्ड संख्या 5 तक जाने वाली एकमात्र पीसीसी सड़क पर चार फुट ऊंचा पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है। ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हर साल बाढ़ की मार झेल चुके कई परिवार इस बार भी मवेशियों के साथ ऊंचे स्थानों पर पनाह ले रहे हैं। पंचायत की मुखिया रेणुका साह और मुखिया प्रतिनिधि रामविवेकी साह के अनुसार, इस बार पानी का स्तर अब तक के मुकाबले सबसे ज्यादा है। उन्होंने जिला प्रशासन से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है।

विज्ञापन

दूसरी ओर, दिवारी मतौना पंचायत का सिमियाही गांव भी पूरी तरह पानी से घिरा है। वार्ड सदस्य प्रतिनिधि नजारे अंसारी ने बताया कि वार्ड संख्या 6 के लगभग डेढ़ दर्जन अनुसूचित जाति परिवार पानी में फंसे हुए हैं, लेकिन अब तक कोई सरकारी मदद नहीं पहुंची है। वार्ड संख्या 4 में पीसीसी सड़क पर तीन फुट पानी बह रहा है, जबकि वार्ड संख्या 5 में करीब डेढ़ दर्जन घरों में पानी घुस चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 12 अगस्त को बिजली उपभोक्ताओं से संवाद करेंगे सीएम नीतीश, दुर्गावती प्रखंड में लगेगा संवाद शिविर

गांव के अन्य रास्तों पर भी दो से तीन फुट पानी बह रहा है और धान की फसलें पूरी तरह डूब गई हैं। संवाद प्रेषण तक जलस्तर में कमी नहीं आई थी। ग्रामीणों के लिए यह बाढ़ सिर्फ प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को ठप कर देने वाली त्रासदी बन चुकी है। लोग अब प्रशासन से मदद की आस लगाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed