फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Deal worth ₹1.5 lakh to revoke suspension! Teacher's allegation sparks a sensation Motihari Bihar News

Bihar: निलंबन खत्म कराने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, डीईओ कार्यालय के कर्मी से मांगा गया जवाब

Sat, 18 Jul 2026 04:16 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 04:16 PM IST
सार

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में शिक्षा विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। बनकटवा प्रखंड के मध्य विद्यालय चनरी के निलंबित शिक्षक अनिल कुमार ने डीईओ कार्यालय के कर्मी शिवनाथ भारती पर निलंबन समाप्त कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Deal worth ₹1.5 lakh to revoke suspension! Teacher's allegation sparks a sensation Motihari Bihar News
मोतिहारी शिक्षा विभाग में घूसखोरी का बड़ा आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। बनकटवा प्रखंड के मध्य विद्यालय चनरी के निलंबित शिक्षक अनिल कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय में कार्यरत किरानी शिवनाथ भारती पर निलंबन खत्म कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद डीईओ राजन गिरी ने आरोपी कर्मी से स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

निलंबन खत्म कराने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप

विज्ञापन

शिक्षक अनिल कुमार ने लिखित शिकायत में कहा है कि उनका निलंबन समाप्त कराने के लिए डीईओ कार्यालय में कार्यरत शिवनाथ भारती ने उनसे डेढ़ लाख रुपये लिए। शिक्षक का आरोप है कि रकम लेने के बाद भी उनसे और पैसे की मांग की गई। जब उन्होंने अतिरिक्त राशि देने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने सीधे क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक (आरडीडीई) कार्यालय में अपनी बात रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरडीडीई कार्यालय से खत्म हुआ निलंबन

शिक्षक के मुताबिक, आरडीडीई कार्यालय में सुनवाई के बाद उनका निलंबन समाप्त कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने कई बार शिवनाथ भारती से अपनी दी गई राशि वापस मांगी, लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया गया। आखिरकार उन्होंने पूरे मामले की लिखित शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी को देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।



यह भी पढ़ें: आज बिहारवासियों को खास तोहफा देंगे सीएम सम्राट चौधरी, हेली पर्यटन योजना का शुभारंभ
 

डीईओ ने आरोपी कर्मी से मांगा स्पष्टीकरण

शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन गिरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी कर्मी शिवनाथ भारती से स्पष्टीकरण तलब किया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जवाब मिलने के बाद आरोपों की जांच की जाएगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल आरोपी कर्मी की ओर से इस मामले में कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

क्या बोले डीईओ?

जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन गिरी ने बताया कि शिक्षक की शिकायत मिलने के बाद संबंधित कर्मी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि जवाब आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब शिक्षा विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर पहले से सवाल उठते रहे हैं। अगर जांच में शिक्षक के लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं, तो यह विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करेगा। साथ ही शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी तेज हो सकती है। अब पूरे मामले में विभागीय जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed