{"_id":"6794d271442a7744aa0c3986","slug":"muzaffarpur-thieves-broke-into-sub-health-center-by-breaking-lock-of-gate-stole-medicines-and-equipments-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: सरकारी अस्पताल में गेट का ताला तोड़कर घुसे चोर, दवाओं और अन्य उपकरणों पर साफ किया हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bihar Crime: सरकारी अस्पताल में गेट का ताला तोड़कर घुसे चोर, दवाओं और अन्य उपकरणों पर साफ किया हाथ
Sat, 25 Jan 2025 05:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 25 Jan 2025 05:30 PM IST
सार
Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि गांव के एपीएचसी में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। कमरे में सामान बिखरे हुए हैं और दवाइयां पूरी तरह गायब हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में चोरी के बाद का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बहीलवारा पांडेय टोला स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर कीमती सामान और दवाइयों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब मरीज इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा।
विज्ञापन
गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर
जानकारी के मुताबिक, बहीलवारा गांव में बने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) में चोरों ने रात के अंधेरे में गेट का ताला तोड़कर सेंध लगाई। अंदर घुसने के बाद चोरों ने अलमारी खोलकर उसमें रखी सारी दवाइयां और चिकित्सकीय उपकरण गायब कर दिए। चोरों ने डॉक्टर के उपयोग में आने वाली सामग्री तक नहीं छोड़ी। घटना के बाद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में बिखरे सामानों और खाली अलमारियों को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही सरैया थाना के एसएचओ जयप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव के एपीएचसी में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। कमरे में सामान बिखरे हुए हैं और दवाइयां पूरी तरह गायब हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर सबूत जुटाए और आसपास के इलाकों में चोरों की दिशा का पता लगाने के लिए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पतालों पर बढ़ा चोरों का खतरा
इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा असर डाला है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में पहले से ही दवाइयों की कमी थी और अब जो थोड़ी-बहुत दवाइयां थीं, वे भी चोरी हो गईं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्वास्थ्य केंद्रों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
गौरतलब है कि यह घटना मुजफ्फरपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को उजागर करती है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर दवाइयां बरामद की जाएंगी।