फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   BJP minister Nitin Naveen says Opposition governments creating Kashmir like situation in Kerala Bengal Punjab

Bihar: 'विपक्ष की सरकारें केरल, बंगाल और पंजाब में बना रहीं कश्मीर जैसे हालात', BJP मंत्री ने लगाया बड़ा आरोप

Wed, 14 Aug 2024 07:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 14 Aug 2024 07:56 PM IST
सार

Hajipur News: भाजपा नेता नितिन नवीन ने हाजीपुर में विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम में विपक्ष पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के शासन में केरल, बंगाल और पंजाब जैसे राज्यों में आज कश्मीर जैसे हालात बन गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
BJP minister Nitin Naveen says Opposition governments creating Kashmir like situation in Kerala Bengal Punjab
भाजपा के मंत्री नितिन नवीन तथा अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 अगस्त को देश जहां आजादी का जश्न मनाता है, वहीं ठीक एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को भाजपा बंटवारे के दंश को याद कर देश भर में विभाजन विभीषिका दिवस मनाती है। हाजीपुर में विभाजन विभीषिका दिवस के मौके पर भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता विधायक और बिहार सरकार में मंत्री भाजपा नेता नितिन नवीन भी इस कार्यक्रम में पहुंचे।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता नितिन नवीन विपक्ष पर हमले के रौ में विवादित बयान देते दिखे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के शासन में केरल, बंगाल और पंजाब जैसे राज्यों में आज कश्मीर जैसे हालात बन गए हैं। यह मौका था देश के बंटवारे और बंटवारे के दर्द को याद करने के कार्यक्रम का, लेकिन बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन मंच से दावा करते दिखे कि कांग्रेस और विपक्ष देश के कई राज्यों में कश्मीर के अलगाववादी जैसे हालात बनाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह कभी कश्मीर में भारत विरोधी माहौल था, आज पंजाब, बंगाल और केरल जैसे राज्यों में विपक्ष भारत विरोधी माहौल बना कर इन राज्यों को कश्मीर बनाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि कश्मीर को धारा 370 को समाप्त कर देश से जोड़ दिया गया। वहीं, पंजाब और बंगाल जैसे राज्य अब नई चुनौती के तौर पर देश के सामने आ गए हैं। भाजपा नेता और मंत्री नितिन नवीन ने अपने दावे को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के नेता बंगाल और पंजाब में कश्मीर जैसी ताकतों को बनाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कोई शक नहीं कि देश के कई इलाकों में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहा है। लेकिन ऐसे हालातों को कश्मीर के हालात से जोड़ना कितना सही है? इस कार्यक्रम में वैशाली जिले के तमाम भाजपा के कार्यकर्ता प्राधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed