फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Young man dies under suspicious circumstances in a paver block factory

Bihar: पेवर ब्लॉक फैक्टरी में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Tue, 27 May 2025 08:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 May 2025 08:54 PM IST
सार

Bihar: मृतक के भाई लक्ष्मण कुमार ने बताया कि मेरा भतीजा रोजाना दोपहर में खाना खाने घर आता था, लेकिन आज नहीं आया। जब उसकी मां शाम में उसे बुलाने फैक्ट्री गई तो उसने देखा कि सुधीर का शव बिजली के तार से लटका हुआ था।

विज्ञापन
Bihar: Young man dies under suspicious circumstances in a paver block factory
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव स्थित एक पेवर ब्लॉक फैक्टरी ज्योति एंटरप्राइजेज में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुधीर कुमार पुत्र शक्ल देव राय के रूप में हुई है। वह चेचर कुतुबपुर का निवासी था और पिछले आठ महीने से मोती सिंह नामक व्यक्ति की फैक्टरी में कार्यरत था। फैक्टरी से उसका घर लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

विज्ञापन

खाना खाने नहीं पहुंचा तो मां बुलाने गई, तब मिली लाश
परिजनों के अनुसार, सुधीर रोजाना की तरह दोपहर में घर खाना खाने नहीं आया था। इसी को लेकर उसकी मां उसे बुलाने फैक्ट्री पहुंची। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सुधीर का शव बिजली के तार से लटका हुआ है। यह दृश्य देखकर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर ग्रामीण जुट गए और सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कुतुबपुर चौक पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया और आगजनी की। प्रदर्शनकारियों ने हत्यारे की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की। हालात तनावपूर्ण होते देख पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: हत्थे चढ़ा जहानाबाद शिक्षा कार्यालय का रिश्वतखोर प्रधान सहायक, निगरानी टीम ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या कर फंदे से लटका दिया गया– परिजनों का आरोप
मृतक के भाई लक्ष्मण कुमार ने बताया कि मेरा भतीजा रोजाना दोपहर में खाना खाने घर आता था, लेकिन आज नहीं आया। जब उसकी मां शाम में उसे बुलाने फैक्ट्री गई तो उसने देखा कि सुधीर का शव बिजली के तार से लटका हुआ था। हमें शक है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

पुलिस कर रही जांच, प्राथमिकी की तैयारी
बिदुपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। लिखित आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मृतक सुधीर कुमार पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसका एक साल का बेटा है। पेशे से वह राजमिस्त्री था और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed