फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   collision between bus and bike turned the bike into fireball, leaving two people scorched causing a stir

बिहार: मुजफ्फरपुर में बस-बाइक की भीषण टक्कर, देखते ही देखते आग का गोला बनी बाइक; दो लोग झुलसे

Wed, 28 Oct 2026 07:00 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2026 07:00 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के राजेपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौक पर बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। हादसे में दो लोग झुलस गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने साहेबगंज-मोतीपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया।

विज्ञापन
collision between bus and bike turned the bike into fireball, leaving two people scorched causing a stir
बाइक बस की टक्कर में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौक पर बुधवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। साहेबगंज-मोतीपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बस और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग झुलस गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर दो लोग सवार थे। हादसे के बाद बाइक में आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और किसी तरह दोनों घायलों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


पढ़ें:  अनंत सिंह की मेहनत बेकार, नीरज को सर्टिफिकेट का इंतजार; विधान परिषद परिणाम देखें

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही राजेपुर थानाध्यक्ष रविकांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जलती हुई बाइक को सड़क से हटवाया और यातायात नियंत्रित करने का प्रयास किया। घायलों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए साहेबगंज-मोतीपुर मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि फुलवरिया चौक पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोग इस समस्या पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed