फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar vaishali young man died in a road accident on the Hajipur-Muzaffarpur NH Hajipur news

Bihar News : एक झटके में उजड़ गया घर! सड़क हादसे में 23 साल के युवक की मौत, मचा हड़कंप

Thu, 05 Feb 2026 01:12 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 01:12 PM IST
सार

वैशाली जिले के हाजीपुर में एनएच-22 पर दौलतपुर चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय सौरभ कुमार की मौत हो गई। वह बुलेट बाइक से मुजफ्फरपुर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके पर ही उसकी जान चली गई।

विज्ञापन
Bihar vaishali young man died in a road accident on the Hajipur-Muzaffarpur NH  Hajipur news
घटनास्थल पर लोगों क भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर काजीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


शादी समारोह में जा रहे युवक की गई जान
मृतक की पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के महेश्वरी चौक निवासी उमेश कुमार सिंह के 23 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सौरभ बुधवार शाम रामआशीष चौक स्थित अमेजन कंपनी में काम करने के बाद घर लौटा था। इसके बाद वह अपनी बुलेट बाइक से मुजफ्फरपुर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकला था। इसी दौरान दौलतपुर चौक के पास पेट्रोल पंप के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Degree College : बिहार में कहां-कहां खुलेंगे डिग्री कॉलेज, देख लें अपने इलाके की सूची; इसी साल से पढ़ाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़, आधे घंटे तक जाम
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही काजीपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक एनएच-22 के पश्चिमी लेन में आवागमन बाधित रहा।


परिवार में पसरा मातम
मृतक सौरभ दो भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के संबंध में मृतक के चाचा सोनू सिंह ने बताया कि वह बुलेट पर सवार होकर मुजफ्फरपुर शादी समारोह में जाने के लिए निकला था, तभी फोन पर सूचना मिली कि दौलतपुर चौक के पास अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया है, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
काजीपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि दौलतपुर चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed