फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar vaishali Toto and truck collide in Hajipur one dead three injured vaishali News accident news

Bihar News: ट्रक और टोटो की टक्कर, महिला की मौत और तीन गंभीर घायल

Thu, 12 Feb 2026 01:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 01:04 PM IST
सार

वैशाली जिले के हाजीपुर लालगंज मुख्य मार्ग के असतीपुर मोड़ पर ट्रक और टोटो की जोरदार टक्कर में 45 वर्षीय महिला प्रतिमा देवी की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Bihar vaishali Toto and truck collide in Hajipur one dead three injured vaishali News accident news
घटनास्थल पर टूटा हुआ टोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर लालगंज मुख्य मार्ग के सदर थाना क्षेत्र के असतीपुर मोड़ के पास एक ट्रक और टोटो की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया. घायल और मृतक सभी एक ही परिवार के बताए गए हैं.
विज्ञापन


मृतक महिला की हुई पहचान

मृतक महिला की पहचान श्रीरामपुर निवासी संजीव कुमार सिंह की 45 वर्षीय पत्नी प्रतिमा देवी के रूप में हुई. घायलों में संजीव कुमार और उपेंद्र सिंह की पत्नी मीरा देवी शामिल हैं. घटना में टोटो चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार सिंह अपने पूरे परिवार के साथ पटना गए थे और गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने के बाद ट्रेन से हाजीपुर लौट रहे थे. हाजीपुर जंक्शन पर उतरकर वे टोटो में बैठे और घर लौट रहे थे. इसी दौरान हाजीपुर की ओर से आ रही ट्रक ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए.
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी गया था युवक, बदमाशों ने नशा देकर किया बेहोश, फिर कराई जबरन शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने जारी किया बयान 

सदर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अस्थिपुर मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से टोटो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने प्रतिमा देवी को मृत घोषित कर दिया. टक्कर मारने वाली ट्रक मौके से फरार हो गई. मामले की जांच की जा रही है.

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed