फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar vaishali CISF jawan dies in Guwahati vaishali News hindi news hajipur news

Bihar News: CISF जवान सुजीत कुमार ठाकुर का गुवाहाटी में निधन, गांव में शोक का माहौल

Tue, 10 Feb 2026 12:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 12:38 PM IST
सार

वैशाली के देसरी थाना क्षेत्र की सुल्तानपुर पंचायत निवासी CISF जवान सुजीत कुमार ठाकुर का असम के गुवाहाटी में ड्यूटी के दौरान असामयिक निधन हो गया। जवान लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन की खबर से परिवार और गांव में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Bihar vaishali CISF jawan dies in Guwahati vaishali News hindi news hajipur news
मृतक जवान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र की सुल्तानपुर पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी CISF जवान सुजीत कुमार ठाकुर का असम के गुवाहाटी में ड्यूटी के दौरान असामयिक निधन हो गया। यह सूचना मिलते ही उनके परिवार और गांव में कोहराम मच गया। स्वजनों के अनुसार सुजीत कुमार ठाकुर पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वे छठ पर्व के दौरान छुट्टी पर घर आए थे और उसके बाद फिर से ड्यूटी के लिए गुवाहाटी लौट गए थे। जवान की तैनाती असम के गुवाहाटी में थी। जानकारी मिली है कि पिछले साल उनका एक ऑपरेशन भी हुआ था।
विज्ञापन


2006 में ज्वाइन की थी CISF 

सुजीत कुमार ठाकुर ने वर्ष 2006 में CISF में योगदान दिया था। वे दो भाई और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी पूजा कुमारी, नौ वर्षीय पुत्री और आठ वर्षीय पुत्र हैं। जवान के निधन के बाद पत्नी, माता कृष्णा देवी और अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान के माता-पिता गुवाहाटी में हैं। मृतक का पर्थिव शरीर आज घर आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rohini Acharya: 'महिलाओं के प्रति मानसिक-वैचारिक कुंठा से ग्रस्त हैं नीतीश', विधानसभा में CM की किस बात पर भड़कीं रोहिणी?
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही यह खबर लोगों को पता चली, सुजीत के घर पर आसपास और अपने गांव के लोग भारी संख्या में जुट गए। शव के आगमन के बाद स्थानीय घाट पर दाह संस्कार किया जाएगा। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पूरा परिवार टूटा

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जवान के निधन पर शोक व्यक्त किया। स्वजनों के अनुसार कुछ दिन पहले ही घर पर बात हुई थी और इस घटना से पूरा परिवार टूट गया है। जवान की दोनों संतानें स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं और उनके पिता का साया अब उनके जीवन से उठ गया है। गांव के लोगों में जवान की देशभक्ति को लेकर सम्मान और गर्व की भावना देखी जा रही है। जवान का दाह संस्कार गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया जाएगा, जिसको लेकर स्थानीय घाट पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed