फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Undertrial prisoner died in Vaishali Divisional Jail, family accuses jail administration of negligence

Bihar News: मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की मौत, जेल प्रशासन में हड़कंप; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Mon, 30 Dec 2024 07:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 30 Dec 2024 07:41 PM IST
सार

Vaishali News: विचाराधीन कैदी की मौत पर परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हुई है। वहीं, जेल प्रशासन ने भी किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है।

विज्ञापन
Bihar: Undertrial prisoner died in Vaishali Divisional Jail, family accuses jail administration of negligence
विचाराधीन कैदी की मौत से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रघुवरपुर गांव निवासी राजेश्वर शर्मा (59) के रूप में हुई है। कैदी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

 
हत्या के आरोप में जेल में था कैदी
राजेश्वर शर्मा को 16 जुलाई 2024 को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वह बिजली विभाग में ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। उन पर मार्च 2022 में जंदाहा थाना क्षेत्र में एक लाइनमैन को झुलसाने का आरोप था। घटना के अनुसार, ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे लाइनमैन जगरनाथ राय को बिना पुष्टि के लाइन चालू कर दी गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस मामले में लाइनमैन के भाई ने राजेश्वर शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन



 
तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मौत
रविवार देर शाम कैदी राजेश्वर शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें जेल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान रात 10:30 बजे उनकी मौत हो गई। जेल प्रशासन के अनुसार, यह पहली बार नहीं था जब राजेश्वर शर्मा की तबीयत बिगड़ी थी। एक महीने पहले भी उनकी तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद पीएमसीएच में इलाज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जेल प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई
कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मजिस्ट्रेट प्रेम गुप्ता की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। वहीं, राजेश्वर शर्मा की मौत पर परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हुई।

 
इधर, पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और कैदी की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। वहीं, जेल प्रशासन ने भी किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed