फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Uncle took niece to Bhusauli and raped her, accused arrested; Was doing cruelty for last several days

Bihar: चाचा ने भतीजी को भुसौली में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; पिछले कई दिनों से कर रहा था दरिंदगी

Fri, 12 Apr 2024 05:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 12 Apr 2024 05:33 PM IST
सार

Bettiah News: पीड़िता की मां ने प्राथमिकी में बताया कि रात में आरोपी चाचा ने घर से बुलाकर मासूम से दुष्कर्म किया है। आरोपी उसका चाचा मुन्ना है। ऐसी घटना के बाद अपनों (सगे संबंधियों से) से भरोसा उठने लगा है।

विज्ञापन
Bihar: Uncle took niece to Bhusauli and raped her, accused arrested; Was doing cruelty for last several days
महिला थाना, बेतिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में नौ साल की मासूम से उसके चाचा ने भुसौली में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना जिले के कुमारबाग थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस घटना को लेकर पीड़ित मासूम की मां ने महिला थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
पीड़िता की मां ने प्राथमिकी में बताया कि रात में आरोपी चाचा ने घर से बुलाकर मासूम से दुष्कर्म किया है। आरोपी उसका चाचा मुन्ना है। ऐसी घटना के बाद अपनों (सगे संबंधियों से) से भरोसा उठने लगा है। उन्होंने बताया कि आरोपी मुन्ना अपनी भतीजी से पिछले काफी दिनों से दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया कि बुधवार की रात आरोपी मुन्ना खाना खाने के बहाने बच्ची को बुलाकर अपने घर ले जाने की कोशिश करने लगा। लेकिन बच्ची नहीं जा रही थी। तब घर वालों उसे उसके साथ भेज दिया। उसके बाद उसने बच्ची को घर के बगल में स्थित भूसा रखने के लिए बनी भुसौली में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया कि जब घर वालों को इस घटना की जानकारी मिली तो गुरुवार को 112 नंबर पर फोन कर कुमारबाग पुलिस को सूचना दी गई। फिर मामले की जांच के सिलसिले में महिला थाना पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच कराई। वहीं, महिला थाना और कुमारबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

 
इधर, कुमारबाग थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed