फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Train News: Special trains will run from Delhi to Jaynagar-Bhagalpur via DDU-Patna, see list

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: DDU-पटना के रास्ते दिल्ली से जयनगर-भागलपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Mon, 28 Oct 2024 05:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 28 Oct 2024 05:59 PM IST
सार

Bihar Train News: दिवाली और छठ के मौके पर DDU-पटना के रास्ते दिल्ली से जयनगर-भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar Train News: Special trains will run from Delhi to Jaynagar-Bhagalpur via DDU-Patna, see list
दिवाली और छठ के मौके पर चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इसी सिलसिले में दिल्ली से पटना के रास्ते जयनगर और भागलपुर के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। साथ ही उधना-जयनगर और पुणे-दानापुर के बीच भी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

विज्ञापन

 
इन ट्रेनों का होगा परिचालन
1. गाड़ी संख्या 04034/04033 दिल्ली-जयनगर-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल का डीडीयू, पटना, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर और दरभंगा के रास्ते दिल्ली और जयनगर के बीच परिचालन किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 16 कोच होंगे। गाड़ी सं. 04034 दिल्ली-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल दिल्ली से 30 अक्तूबर, दो और पांच नवंबर, 2024 को 23.45 बजे खुलकर अगले दिन 15.20 बजे पटना सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 23.00 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 04033 जयनगर-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल एक, चार और सात नवंबर, 2024 को जयनगर से 04.00 बजे खुलकर 10.50 बजे पटना सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 03.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


2. गाड़ी संख्या 04036/04035 नई दिल्ली-भागलपुर-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल का डीडीयू, पटना, किऊल और जमालपुर के रास्ते नई दिल्ली और भागलपुर के मध्य परिचालन किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी श्रेणी के 15 कोच होंगे। गाड़ी सं. 04036 नई दिल्ली-भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल नई दिल्ली से 30 अक्तूबर, दो और पांच नवंबर, 2024 को 12.00 बजे खुलकर अगले दिन 04.20 बजे पटना सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 10.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 04035 भागलपुर-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 31 अक्तूबर, तीन और छह नवंबर, 2024 को भागलपुर से 13.00 बजे खुलकर 18.35 बजे पटना सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 11.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. गाड़ी संख्या 09039/09040 उधना-जयनगर-उज्जैन अनारक्षित स्पेशल का डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा के रास्ते उधना से जयनगर तथा वापसी में जयनगर से उज्जैन के मध्य परिचालन किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन में सामान्य श्रेणी के छह और शयनयान श्रेणी के सात कोच होंगे जो सभी अनारक्षित कोच के रूप में प्रयोग किए जाएंगे। गाड़ी सं. 09039 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल उधना से 28 अक्तूबर, 2024 सोमवार को 10.15 बजे खुलकर मंगलवार को 23.00 बजे पाटलिपुत्र सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए बुधवार को 07.00 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी सं. 09040 जयनगर-उज्जैन अनारक्षित स्पेशल 30 अक्तूबर, 2024 बुधवार को जयनगर से 11.30 बजे खुलकर 17.00 बजे पाटलिपुत्र सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 18.15 बजे उज्जैन पहुंचेगी।




4. गाड़ी संख्या 01419/01420 पुणे-दानापुर-पुणे अनारक्षित स्पेशल का जबलपुर, प्रयागराज छिवकी और डीडीयू के रास्ते पुणे और दानापुर के मध्य परिचालन किया जाएगा। गाड़ी सं. 01419 पुणे-दानापुर अनारक्षित स्पेशल पुणे से 28 अक्तूबर, 2024 सोमवार को 10.50 बजे खुलकर अगले दिन 21.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 01420 दानापुर-पुणे अनारक्षित स्पेशल 29 अक्तूबर, 2024 को दानापुर से 23.50 बजे खुलकर तीसरे दिन 09.55 बजे पुणे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed