फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Student of Kasturba Gandhi Residential School missing, family members create ruckus

Bihar: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा लापता, परिजनों ने किया जमकर हंगामा; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 21 Jul 2025 02:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 21 Jul 2025 02:18 PM IST
सार

Bihar: वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिवंशपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की एक छात्रा रविवार शाम से लापता है। इसकी सूचना मिलते ही परिजन विद्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा करने लगे।

विज्ञापन
Bihar: Student of Kasturba Gandhi Residential School missing, family members create ruckus
परिजनों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिवंशपुर गांव में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की एक छात्रा रविवार शाम अचानक लापता हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रशासन ने स्थानीय भगवानपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

विज्ञापन

लापता छात्रा की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी राजा राम की 10 वर्षीय पुत्री सुहानी कुमारी के रूप में हुई है, जो मार्च 2025 से विद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय प्रशासन उनके बच्चों से नियमित बातचीत नहीं होने दे रहा था, जिससे उन्हें काफी चिंता हो रही थी।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। स्थानीय थाना भगवानपुर की पुलिस के साथ-साथ दो अन्य थानों की पुलिस टीम भी विद्यालय पहुंची और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: चंदन मिश्रा हत्याकांड के चारों आरोपी पटना लाए गए, टोल पर लगा जाम; कुछ देर के लिए रूकी गाड़ियां

बताया जा रहा है कि सुहानी कुमारी अपनी जुड़वां बहन के साथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। घटना के बाद सुहानी की छोटी बहन को पुलिस ने अपने साथ थाने ले जाकर पूछताछ की है। विद्यालय प्रशासन ने परिजनों को जानकारी दी कि दोनों बहनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सुहानी विद्यालय से भाग गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एक बच्ची के लापता होने की सूचना मिली है और पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed