फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: All four accused in Chandan Mishra murder case brought to Patna, toll blocked

Bihar: चंदन मिश्रा हत्याकांड के चारों आरोपी पटना लाए गए, टोल पर लगा जाम; कुछ देर के लिए रुकीं गाड़ियां

Mon, 21 Jul 2025 02:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 21 Jul 2025 02:34 PM IST
सार

Bihar: जैसे ही एसटीएफ की गाड़ी जहानाबाद फोरलेन स्थित टोल टैक्स पर पहुंची, वहां अचानक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और काफिले को कुछ देर रुकना पड़ा। इसके बाद आरोपियों को ले जा रही काली स्कॉर्पियो समेत सभी गाड़ियां आगे बढ़ीं।

विज्ञापन
Bihar: All four accused in Chandan Mishra murder case brought to Patna, toll blocked
जाम की स्थिति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड के चारों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को कोलकाता से सड़क मार्ग द्वारा पटना लाया गया। इस दौरान एसटीएफ और पटना पुलिस की टीम आरोपियों को लेकर जहानाबाद के रास्ते गुजर रही थी।

विज्ञापन

जैसे ही एसटीएफ की गाड़ी जहानाबाद फोरलेन स्थित टोल टैक्स पर पहुंची, वहां अचानक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और काफिले को कुछ देर रुकना पड़ा। इसके बाद आरोपियों को ले जा रही काली स्कॉर्पियो समेत सभी गाड़ियां आगे बढ़ीं।

विज्ञापन

पटना जिले की सीमा पर स्थित तिनेरी में उत्पाद विभाग के बैरियर पर सभी गाड़ियों को रोका गया और तलाशी ली गई। इसी दौरान पुलिस ने पत्रकारों की गाड़ी को रोक दिया, जबकि एसटीएफ की गाड़ियों को आगे बढ़ा दिया गया। इससे नाराज पत्रकारों और पुलिस के बीच कुछ देर तक हल्की नोकझोंक भी हुई। इस बीच एसटीएफ की टीम चारों आरोपियों को लेकर पटना की ओर निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा लापता, परिजनों ने किया जमकर हंगामा; पुलिस जांच में जुटी

जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई को पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्ट हाउस से इन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस को इन आरोपियों की 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली है। चारों आरोपियों में मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ 'बादशाह', निशु खान, हर्ष कुमार और भीम कुमार शामिल हैं। सभी को पटना के छज्जूबाग स्थित पुलिस लाइन में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या की साजिश पुरुलिया जेल में बंद गैंगस्टर शेरू ने रची थी। उसने अपने गुर्गों के जरिए तौसीफ को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। इस साजिश में निशु ने भी मदद की थी, जो पहले गोली लगने के कारण लकवाग्रस्त बताया जा रहा है। पुलिस इन तमाम पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

गौरतलब है कि बक्सर निवासी कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की 17 जुलाई की सुबह पटना के पारस अस्पताल में आईसीयू के पास हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान की और फिर उन्हें कोलकाता से दबोचा। अब पटना पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की साजिश, आर्थिक लेन-देन और शेरू से इनके संबंधों की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed