फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Stoppage of 6 trains at Chichaki station from 15 to 29 Feb; Bandra Terminal Barauni Express, Morak

Bihar: 15 से 29 फरवरी तक चिचाकी स्टेशन पर 6 ट्रेनों का ठहराव; मोरक पर रुकेगी बांद्रा टर्मिनल-बरौनी एक्सप्रेस

Wed, 14 Feb 2024 08:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 14 Feb 2024 08:35 PM IST
सार

Bihar Train News: पूर्व मध्य रेल ने उर्स के अवसर पर आने वाले जायरीनों की सुविधा के लिए चिचाकी स्टेशन पर तीन जोड़ी ट्रेनों का ठहराव 15 फरवरी से ही दिए जाने का फैसला किया है। वहीं, बांद्रा टर्मिनल-बरौनी एक्सप्रेस मोरक स्टेशन पर रुकेगी। जबकि बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस हरनौत स्टेशन पर रुकेगी।

विज्ञापन
Bihar: Stoppage of 6 trains at Chichaki station from 15 to 29 Feb; Bandra Terminal Barauni Express, Morak
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मध्य रेल ने उर्स के अवसर पर आने वाले जायरीनों की सुविधा के मद्देनजर धनबाद मंडल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो-कोडरमा के मध्य स्थित चिचाकी स्टेशन पर तीन जोड़ी ट्रेनों का ठहराव 15 फरवरी से ही दिए जाने का निर्णय लिया है। यह ठहराव 29 फरवरी तक प्रभावी होगा। हालांकि पिछले दिनों रेलवे द्वारा उर्स के अवसर पर चिचाकी स्टेशन पर 20 से 29 फरवरी तक अस्थायी रूप से तीन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का दो-दो मिनट का ठहराव प्रदान किए जाने की सूचना दी गई थी।

विज्ञापन

 
ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है-
1. गाड़ी संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस 15.09 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 15.11 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी संख्या 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 10.21 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 10.23 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
3. गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 18.04 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 18.06 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
4. गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 08.43 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 08.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
 
5. गाड़ी संख्या 13307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस 22.52 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 22.54 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
6. गाड़ी संख्या 13308 फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस 03.04 बजे चिचाकी स्टेशन पहुंचकर 03.06 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
 
 

पश्चिम मध्य रेलवे के मोरक स्टेशन पर रुकेगी बांद्रा टर्मिनल-बरौनी एक्सप्रेस

यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 19037/19038 बांद्रा-बरौनी-बांद्रा एक्सप्रेस का पश्चिम मध्य रेलवे के मोरक स्टेशन पर 14 फरवरी से 11 नबंवर तक छः महीने के लिए प्रायौगिक तौर पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है।

विज्ञापन

 
14 फरवरी से गाड़ी सं. 19037 बांद्रा टर्मिनल-बरौनी एक्सप्रेस 11.18 बजे मोरक स्टेशन पहुंचेगी। फिर 11.20 बजे आगे के लिए प्रस्थान   करेगी। इसी तरह गाड़ी सं. 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस 13.03 बजे मोरक स्टेशन पहुंचेगी और 13.05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस हरनौत स्टेशन पर, तो नालंदा स्टेशन पर रुकेगी राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी सं. 14223/14224 राजगीर-वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का हरनौत स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है। जबकि 13233/13234 राजगीर-दानापुर-राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस को नालंदा स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।

 
16 फरवरी से गाड़ी सं. 14223 राजगीर-वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस   22.19 बजे हरनौत स्टेशन पहुंचेगी। फिर 22.21 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह 17 फरवरी से गाड़ी सं. 14224 वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस 04.24 बजे हरनौत स्टेशन पहुंचेगी और 04.26 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।


 
वहीं, 16 फरवरी से गाड़ी सं. 13233 राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 16.48 बजे नालंदा स्टेशन पहुंचेगी और 16.50 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह 17 फरवरी से गाड़ी सं. 13234 दानापुर-राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस 09.43 बजे नालंदा स्टेशन पहुंचेगी और 09.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इस ट्रेन को नालंदा स्टेशन पर ठहराव दिये जाने के कारण गाड़ी सं. 13233 राजगीर-दानापुर इंटरसिटी का पावापुरी रोड, बिहार शरीफ तथा वेना स्टेशनों पर ठहराव समय में संशोधन किया गया है। अब गाड़ी सं. 13233 राजगीर-दानापुर इंटरसिटी संशोधित समयानुसार 16.57/16.59 बजे पावापुरी रोड, 17.06/17.08 बजे बिहार शरीफ तथा 17.20/17.22 बजे वेना स्टेशनों पर रुकते हुए आगे प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed