फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Stones hurled furiously at wedding ceremony vaishali News hindi news hajipur news bihar police

Bihar: चिराग पासवान का गाना बजते ही शादी का जश्न बना जंग का मैदान, दो समुदायों में हुई पत्थरबाजी, कई लोग घायल

Sun, 19 Apr 2026 09:13 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2026 09:13 AM IST
सार

Bihar: वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान चिराग पासवान का गाना बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया, जो बाद में हिंसक झड़प और पत्थरबाजी में बदल गया। यादव और पासवान समुदाय के बीच हुई इस घटना में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल भेजा। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Bihar Stones hurled furiously at wedding ceremony vaishali News hindi news hajipur news bihar police
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली जिले में एक शादी समारोह के दौरान चिराग पासवान का गाना बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। यह पूरा मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र का है, जहां यादव और पासवान समुदाय के लोगों के बीच पथराव हो गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


यादव समुदाय के लोगों ने बारात को आगे बढ़ने से रोका 
यह घटना उस समय हुई जब राजेश पासवान के बेटे पिंटू कुमार की शादी की बारात निकलने से पहले बिलौकी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान चिराग पासवान का एक गाना बजाया गया, जिस पर यादव समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई। गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। यादव समुदाय के लोगों ने बारात को आगे बढ़ने से भी रोक दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दूल्हे सहित अन्य लोगों को सुरक्षित वहां से निकलवाया। इस पथराव में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लिव-इन रिलेशन के बाद दूसरी शादी कर रहा था प्रेमी, फलदान रोकने पहुंची प्रेमिका; मिली मारने की धमकी

ग्रामीणों ने लगाए आरोप
स्थानीय निवासी नरेश पासवान ने बताया कि गांव से बारात निकल रही थी, तभी चिराग पासवान का गाना बजाने पर यादव समुदाय के लोगों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जब लालू यादव का गाना बजता है तो कोई आपत्ति नहीं होती, लेकिन चिराग पासवान का गाना बजते ही हर बार विवाद और मारपीट की स्थिति बन जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed