फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Sewer water reaches the Civil Surgeon office in Muzaffarpur after rain causes waterlogging

Bihar: मुजफ्फरपुर में बारिश से जलजमाव, सिविल सर्जन कार्यालय तक पहुंचा नाले का पानी; नगर निगम के दावे फेल

Fri, 19 Sep 2025 05:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 19 Sep 2025 05:48 PM IST
सार

Bihar News: मौसम विभाग ने पहले ही तीन दिन तक बारिश की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से जलनिकासी की कोई कारगर व्यवस्था नहीं की गई। नतीजा यह रहा कि बारिश के कुछ ही मिनटों में शहर की सूरत बिगड़ गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar: Sewer water reaches the Civil Surgeon office in Muzaffarpur after rain causes waterlogging
बारिश के बाद सड़कें लबालब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिरहुत प्रमंडल मुख्यालय मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को हुई रुक-रुककर बारिश ने नगर निगम की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

विज्ञापन

स्टेशन रोड से लेकर मोतीझील तक पानी जमा हो गया है। सबसे खराब स्थिति स्टेशन रोड, आम गोला रोड, नजीरपुर रोड, नीम चौक से पोखरिया पीर मार्ग और गोला रोड की है। इन इलाकों में पहले से जलनिकासी की समस्या बनी हुई थी, ऊपर से नालों की सफाई न होने के कारण पानी सड़क पर भरकर अब काला पड़ने लगा है और उससे तेज दुर्गंध उठ रही है।

विज्ञापन

सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय परिसर भी पानी में डूब गया है। नाले का उफनता और सड़ांधयुक्त पानी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। इससे संक्रमण का खतरा भी मंडराने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; गला रेता, शरीर पर चाकू के वार...खौफनाक हत्या से दहला बेतिया; गन्ने के खेत में मिला खून से लथपथ शव

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम हर साल जलजमाव से मुक्त कराने का दावा करता है, लेकिन हर बार स्थिति जस की तस रहती है। लोगों में नाराजगी है कि बारिश शुरू होते ही शहर जलमग्न हो जाता है और उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

मौसम विभाग ने पहले ही तीन दिन तक बारिश की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से जलनिकासी की कोई कारगर व्यवस्था नहीं की गई। नतीजा यह रहा कि बारिश के कुछ ही मिनटों में शहर की सूरत बिगड़ गई और आम आदमी का जीवन मुश्किलों से घिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed