फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Satta ka Sangram: NDA tells the story of development in Kudhni opposition targets it news in Hindi

बिहार सत्ता का संग्राम: कुढ़नी को लेकर एनडीए ने बताई विकास की गाथा, महागठबंधन ने कहा- ये सिर्फ कागजी दावा

Sat, 20 Sep 2025 09:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 20 Sep 2025 09:45 PM IST
सार

Bihar Politics: राजद नेता अनीश कुमार सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महज 17 माह के कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर व्यवस्था दुरुस्त करने का काम किया। बीजेपी के यहां तो विधायक के साथ-साथ मंत्री भी हैं, फिर भी कुढ़नी की हालत पहले से बदतर है।

विज्ञापन
Bihar Satta ka Sangram: NDA tells the story of development in Kudhni opposition targets it news in Hindi
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अमर उजाला द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘सत्ता के संग्राम 2025’ के तहत शनिवार को मुजफ्फरपुर जिले के 93 कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र की जमीनी समस्याओं पर जोरदार बहस हुई। इस दौरान एनडीए और महागठबंधन के नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

विज्ञापन

कुढ़नी विधानसभा, जो कभी लंबे अरसे तक कांग्रेस का गढ़ रहा, बाद में एनडीए और महागठबंधन दोनों के पास रहा। बावजूद इसके, क्षेत्र की कई पुरानी मांगें अब तक अधूरी हैं। एनडीए का दावा है कि उनकी सरकार ने अधिकांश समस्याओं का समाधान किया है, जबकि विपक्ष का कहना है कि विकास कागजों तक ही सीमित है। बहस में बीजेपी की ओर से मीडिया सेल के साकेत ठाकुर, वीआईपी पार्टी की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष नीलाभ कुमार और राजद की ओर से अनीश कुमार सिंह ने अपनी-अपनी बात रखी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी प्रवक्ता साकेत ठाकुर ने कहा कि अब पुराना समय नहीं है। हमारी सरकार ने सड़क से लेकर अस्पताल तक की तस्वीर बदल दी है। आज कुढ़नी विकास की दहलीज पर खड़ा है। पूर्व में महागठबंधन के शासनकाल में अराजकता और अपराध का बोलबाला था। वहीं, वीआईपी पार्टी के नेता नीलाभ कुमार ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि आश्चर्य है कि ये लोग उपलब्धियां गिना रहे हैं। सड़के तो बनीं लेकिन जर्जर हो गईं। अस्पतालों में न दवा है, न डॉक्टर, न स्टाफ। किसान परेशान हैं और अपराध चरम पर है। यह सब केवल खोखले दावे हैं, जमीनी हकीकत शून्य है। 


पढ़ें: ऑटो में तड़पती रही गर्भवती, अस्पताल ने भर्ती से किया इनकार; मां-बेटे की मौत से मचा परिवार में कोहराम

राजद नेता अनीश कुमार सिंह ने भी बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महज 17 माह के कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर व्यवस्था दुरुस्त करने का काम किया। बीजेपी के यहां तो विधायक के साथ-साथ मंत्री भी हैं, फिर भी कुढ़नी की हालत पहले से बदतर है। जलजमाव से हर साल सैकड़ों एकड़ भूमि बर्बाद हो जाती है। जनता को बेहतर कुढ़नी का सपना दिखाकर सिर्फ ठगा गया है। कार्यक्रम के दौरान जनता के बीच भी यह चर्चा गर्म रही कि क्षेत्र आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। एनडीए जहां विकास का दावा कर रही है, वहीं महागठबंधन और वीआईपी इसे ‘कागजी कार्य’ बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed