फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Road Accident Two friends returning home after worshipping Muzaffarpur met with an accident one died

Bihar Road Accident: पूजा कर घर लौट रहे दो दोस्त हुए हादसे का शिकार, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Wed, 01 Jan 2025 05:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 01 Jan 2025 05:00 PM IST
सार

मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। जेसीबी की चपेट में आने से एक की मौत, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Bihar Road Accident Two friends returning home after worshipping Muzaffarpur met with an accident one died
मृतक युवक और जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार जेसीबी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दिया, जिसमें एक की मौत पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जेसीबी चालक और एक कर्मी को मौके से पकड़ा और जमकर पिटाई की।

विज्ञापन


जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, इस घटना से नाराज होकर लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर स्टेशन रोड के पास की बताई गई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने जेसीबी को तोड़ दिया और उस पर रखे हुए सामान को तोड़कर नाराजगी जताया। घटना में मृतक की पहचान ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के दाऊदपुर कोठी निवासी बबलू सिंह के 18 वर्षीय पुत्र रणवीर कुमार के रूप में किया गया है। निखिल दोनों एक साथ में पढ़ाई करते थे और आज नए साल को लेकर दोनों गरीबनाथ मंदिर में पूजा कर लौट रहे थे। इसी क्रम में जेसीबी ने रौंद डाला।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने कहा, नशे की हालत में था चालक 
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके पूर्व भी शहर में जेसीबी गाड़ी के चलाने वाले के द्वारा कई पूर्व में घटना हो चुकी है। लेकिन इस पर कोई लगाम नहीं लगाई जा सकी है। स्मार्ट सिटी के कार्य को लेकर पूर्व में कई लोग हादसे के शिकार हो चुके हैं। नगर निगम के द्वारा इस दौरान कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। इसके साथ-साथ ही सड़क पर जिस तरह से तेजी से चलाया जाता है, यह हादसे को लगातार निमंत्रण देती है और ये भी एक यही कारण है कि घटना हुई है। हर दिन कोई न कोई लोग हादसे का शिकार होता है और उसकी जान जाती है। यही नहीं जो चालक है, वो नशे का सेवन कर वाहन चलाते हैं, जिसके कारण ज्यादातर घटना घटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिव ने बताया, हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा 
घटना को लेकर मौके पर पहुंचे नगर थाना के एसएचओ शरत कुमार ने बताया कि दुर्घटना में एक की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जेसीबी की टक्कर में घटना घटी है। शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। मामले की जांच किया जा रहा है और इस मामले में आरोपित जेसीबी के चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed