फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Road Accident Three people returning Maha Kumbh after bathing died in road accident residents Motihari

Bihar Road Accident: महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत, मृतक मोतिहारी के निवासी

Thu, 30 Jan 2025 04:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 04:24 PM IST
सार

बिहार में मोतिहारी के रहने वाले तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों महाकुंभ से स्नान कर वापस लौट रहे थे। हादसा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ।

विज्ञापन
Bihar Road Accident Three people returning Maha Kumbh after bathing died in road accident residents Motihari
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महाकुंभ से स्नान कर लौटते समय गुरुवार सुबह गोरखपुर में तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों की पहचान मोतिहारी में पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सटाहा कचहरी टोला निवासी गोपालराय, उनकी पत्नी सोना देवी और तेजपुरवा निवासी अरविंद कुमार चौरसिया के रूप में की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सटाहा कचहरी टोला निवासी गोपालराय अपने पत्नी और तेजपुरवा निवासी अपने दोस्त अरविंद कुमार चौरसिया के साथ 28 जनवरी को महाकुंभ में स्नान करने कार से प्रयागराज गए थे। वहीं, गुरुवार को वापसी में गोरखपुर जिले के सिकरीगंज से पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के दौरान लिंक रोड पर सामने से आ रहे ट्रक के साथ भयानक टक्कर हो गई।
विज्ञापन


वहीं, टक्कर की सूचना पर सिकरीगंज के थानाध्यक्ष ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु गोरखपुर भेजा है। इधर, घटना की सूचना प्राप्त होते ही मृतकों के गांव में चीख पुकार मच गई है। मृतक के परिजन सूचना प्राप्त होते ही गोरखपुर के लिए निकल गए हैं। बता दें कि दो दिन पूर्व भी महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे मोतिहारी के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed