{"_id":"65c878c9c41a89f6a20ca1cf","slug":"bihar-police-vaishali-sp-karthikeya-sharma-posted-17-new-police-station-chiefs-in-the-district-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police: वैशाली एसपी ने 17 नए थाना अध्यक्ष किए तैनात; 5 दिन पहले ही कार्तिकेय शर्मा ने संभाला था प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police: वैशाली एसपी ने 17 नए थाना अध्यक्ष किए तैनात; 5 दिन पहले ही कार्तिकेय शर्मा ने संभाला था प्रभार
Sun, 11 Feb 2024 01:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:05 PM IST
सार
Vaishali Hindi News: वैशाली एसपी कार्तिकेय शर्मा ने जिले के 17 थानों में नए थाना अध्यक्षों को तैनात किया है। साथ ही कुछ नए सर्कल इंस्पेक्टर को भी पदस्थापित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
बिहार पुलिस।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार के वैशाली जिले में एसपी कार्तिकेय शर्मा ने जिले के 17 थानों में नए थाना अध्यक्षों को तैनात किया है। तीन दिन पहले भी हाजीपुर शहर के चार थानों में थाना अध्यक्ष के पद पर नए थाना प्रभारियों को तैनात किया गया था। दरअसल, कार्तिकेय शर्मा ने वैशाली एसपी के पद पर पांच दिन पहले ही ज्वाइन किया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारी संख्या में वैशाली जिले के तमाम थाना अध्यक्ष के पद पर तैनात और विभिन्न स्थानों में तैनात पुलिस पदाधिकारियों का तबादला दूसरे जिले में किया गया था। इसके बाद वैशाली जिले के कई थाना अध्यक्षों का पद खाली चल रहा था, जिनको अब वैशाली एसपी ने नई तैनाती कर भर दिया है। वहीं, वैशाली जिले के तमाम नए सर्किल इंस्पेक्टर को भी तैनात किया गया है। वैशाली एसपी ने दूसरे जिले से आए पुलिस पदाधिकारियों के कंधे पर वैशाली जिले के थाना अध्यक्षों का भार दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश पर पूरे बिहार में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों के साथ-साथ पुलिस प्राधिकारियों का भी तबादला किया गया है। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे प्रशासनिक महकमा में भी तबादले का आदेश जारी हो रहा है। कई सालों से एक थाने एक जिले में तैनात पुलिस प्राधिकारियों का तबादला दूसरे जिले में किया जा रहा है। सालों से एक थाने में तैनात पुलिस प्राधिकारियों को एक जगह से दूसरे जगह भेजा जा रहा है। वहीं, कई दिनों से वैशाली में खाली चल रहे थाना अध्यक्षों के पद को अब वैशाली एसपी ने पदभार ग्रहण करने के बाद भर दिया है।
विज्ञापन