फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: 'Palayan roko, nokri do' march reached Sitamarhi with Kanhaiya Kumar

Bihar: 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा पहुंची सीतामढ़ी, कन्हैया कुमार ने भाजपा पर साधा निशाना; कह दी बड़ी बात

Thu, 20 Mar 2025 07:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 20 Mar 2025 07:46 PM IST
सार

Bihar: कन्हैया कुमार ने कहा कि हम बीजेपी को सिर्फ यह याद दिलाना चाहते हैं कि उन्होंने अपने चुनावी वादों में दो करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी। अब बिहार को 'गमकाना' और 'चमकाना' छोड़िए, पहले ये बताइए कि बिहार के कितने युवाओं को रोजगार मिला है?

विज्ञापन
Bihar: 'Palayan roko, nokri do' march reached Sitamarhi with Kanhaiya Kumar
"पलायन रोको, नौकरी दो" पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा के तहत कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार सीतामढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने की साजिश रच रही है, ताकि राज्य की संपदा को लूटकर अपने करीबी उद्योगपतियों की तिजोरी भरी जा सके।
विज्ञापन


कन्हैया कुमार ने कहा, "बीजेपी साम, दाम, दंड, भेद का इस्तेमाल कर बिहार की राजनीति को प्रभावित करने में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विदेशों में नालंदा विश्वविद्यालय की प्रशंसा कर रहे हैं, लेकिन वे यह भूल जाते हैं कि इसकी पुनर्स्थापना कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई थी। बीजेपी ने बिहार के विकास के लिए क्या किया है?"
विज्ञापन


नीतीश सरकार पर निशाना
कन्हैया कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला और कहा कि बिहार को 'मजदूरों की फैक्ट्री' बना दिया गया है। उन्होंने कहा, "बेरोजगारी इस हद तक है कि लोग पलायन करने को मजबूर हैं। बिहारी शब्द को गाली बनाने वाली सरकार को इस बार के चुनाव में बिहार के नौजवान और छात्र सबक सिखाएंगे। वक्त आ गया है कि बिहार के गौरवशाली इतिहास को बचाया जाए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: रेलवे ट्रैक किनारे एसएसबी जवान का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस; मधुबनी का है मामला


चुनावी थीम सॉन्ग पर तंज
बीजेपी के चुनावी थीम सॉन्ग पर प्रतिक्रिया देते हुए कन्हैया कुमार ने कहा, "पिछले 25 सालों से बिहार को चमकाने की बातें की जा रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। कोविड के दौरान बिहार में चुनाव हुए, अब फिर चुनाव होने जा रहे हैं, मगर बेरोजगार युवाओं को नियुक्ति पत्र तक नहीं दिया गया। बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर पुलिस को प्रैक्टिस करवाई जा रही है।"

उन्होंने आगे कहा, "हम बीजेपी को सिर्फ यह याद दिलाना चाहते हैं कि उन्होंने अपने चुनावी वादों में दो करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी। अब बिहार को 'गमकाना' और 'चमकाना' छोड़िए, पहले ये बताइए कि बिहार के कितने युवाओं को रोजगार मिला है?" कन्हैया कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे इस बार के चुनाव में सही निर्णय लें और बिहार के हित में वोट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed