फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Sensation due to finding the dead body of SSB jawan near the railway track

Bihar News: रेलवे ट्रैक किनारे एसएसबी जवान का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस; मधुबनी का है मामला

Thu, 20 Mar 2025 06:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 20 Mar 2025 06:53 PM IST
सार

Bihar: थाना अध्यक्ष बीना देवी ने बताया कि जवान की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Sensation due to finding the dead body of SSB jawan near the railway track
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे एसएसबी जवान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 18वीं बटालियन राजनगर मुख्यालय के जवान योगेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के तिवारीपुर कचवा गांव के निवासी थे।

विज्ञापन

शव की बरामदगी और जांच
शव मिलने की सूचना पर रेल जीआरपी थाना जयनगर की थाना अध्यक्ष बीना देवी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। जांच के दौरान मृतक के पास से एक मोबाइल फोन, पर्स और आई कार्ड बरामद हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सकी। इसके बाद एसएसबी 18वीं बटालियन मुख्यालय को सूचना दी गई।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने अपने साथी को श्रद्धांजलि दी। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मधुबनी सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को अधिकारियों को सौंप दिया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के पास भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कहीं पिता और सौतेली मां की हत्या...तो कहीं किसान का गला रेता; एक दिन में चार हत्याओं से मोतिहारी कांपा

जांच जारी
थाना अध्यक्ष बीना देवी ने बताया कि जवान की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है। यह हादसा है या हत्या, इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed