फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two motorcycles collide head-on in Hajipur, one youth dies, another seriously injured

Bihar News: निजी स्कूल के सामने दो बाइकों की भिड़ंत; एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Mon, 02 Feb 2026 10:56 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 10:56 AM IST
सार

Hajipur News: हाजीपुर–लालगंज मार्ग पर श्रीरामपुर के पास दो बाइकों की टक्कर में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पटना रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar News: Two motorcycles collide head-on in Hajipur, one youth dies, another seriously injured
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर–लालगंज मुख्य मार्ग पर रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सदर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर स्थित एक निजी विद्यालय के निकट दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

 
मृतक और घायल की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पुरवा गदाईसराय निवासी रामचंद्र पंडित के 30 वर्षीय पुत्र शुकदेश पंडित के रूप में हुई है। बताया गया कि वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। वहीं, इस दुर्घटना में घायल युवक वैशाली थाना क्षेत्र के चांदनी चौक निवासी मोहम्मद मोइनुद्दीन के 19 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अल्फैज हैं।
विज्ञापन

 
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और राहगीर मौके पर जुट गए। दोनों युवक सड़क पर गंभीर अवस्था में पड़े थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Accident Today: तेज रफ्तार हाईवा ने ई-रिक्शा को टक्कर मारकर घसीटा, चालक की मौके पर मौत; आरोपी ट्रक चालक फरार

 
अस्पताल में एक युवक को किया गया मृत घोषित
सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद शुकदेश पंडित को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मोहम्मद अल्फैज को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के गांव में कोहराम मच गया और परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल था।
 
पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया
घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों बाइक को जब्त कर थाने ले आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस के अनुसार आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed