फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Oil tanker going to Nepal overturned villagers saw the opportunity and ran away after filling the oil

Bihar News: नेपाल जा रहा तेल टैंकर पलटा, चालक घायल; ग्रामीण मौका देख बाल्टी-ड्रम में भरकर भागे

Wed, 27 Aug 2025 08:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Aug 2025 08:59 PM IST
सार

Bihar: इधर, टैंकर पलटने के बाद उसमें से कच्चा तेल सड़क पर बहने लगा। यह देखते ही ग्रामीण बाल्टी, ड्रम, बोतल और यहां तक कि कपड़े तक लेकर तेल इकट्ठा करने लगे। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लोग खुलेआम तेल लूटते रहे। 

विज्ञापन
Bihar: Oil tanker going to Nepal overturned villagers saw the opportunity and ran away after filling the oil
तेल लूटते रहे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के शाहदुल्हपर गांव में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नेपाल जा रहा कच्चे तेल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक गुमटी पर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक शाहिद खान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना इतनी जोरदार थी कि धमाके की आवाज आसपास के घरों तक सुनाई दी। स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद टैंकर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घायल चालक शाहिद खान पश्चिम बंगाल के हल्दिया से कच्चा तेल लेकर नेपाल जा रहा था। उसने बताया कि शाहदुल्हपर के पास अचानक एक पिकअप सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

विज्ञापन


पढ़ें: जहानाबाद में निकला ‘तेजस्वी संदेश रथ’, सांसद सुरेंद्र यादव ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार ने बताया कि मैं दुकान के अंदर नहीं था, बाहर खाना खा रहा था। अचानक जोरदार आवाज हुई और जब तक कुछ समझ पाता, टैंकर मेरी गुमटी पर पलट चुका था। भगवान की कृपा से मेरी जान बच गई, लेकिन करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हो गया। चालक ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस मौके पर पहुंची जरूर, लेकिन किसी तरह की मदद नहीं की।

इधर, टैंकर पलटने के बाद उसमें से कच्चा तेल सड़क पर बहने लगा। यह देखते ही ग्रामीण बाल्टी, ड्रम, बोतल और यहां तक कि कपड़े तक लेकर तेल इकट्ठा करने लगे। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लोग खुलेआम तेल लूटते रहे और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण दूर-दराज से भी लोग मौके पर पहुंचे और तेल लूटकर ले गए इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। देर शाम तक लोग ड्रम और बाल्टी में तेल भरते रहे। वहीं, गुमटी मालिक ने प्रशासन से अपने नुकसान की भरपाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed