फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: 'Tejaswi Sandesh Rath' started in Jehanabad, MP Surendra Yadav flagged off

Bihar News: जहानाबाद में निकला ‘तेजस्वी संदेश रथ’, सांसद सुरेंद्र यादव ने दिखाई हरी झंडी

Wed, 27 Aug 2025 08:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Aug 2025 08:49 PM IST
सार

Bihar: सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। उन्होंने घोषणा की है कि अगर उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 दिए जाएंगे। इसी योजना के प्रचार-प्रसार के लिए यह रथ निकाला गया है।

विज्ञापन
Bihar News: 'Tejaswi Sandesh Rath' started in Jehanabad, MP Surendra Yadav flagged off
यात्रा निकली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की घोषणा माय बहन मान योजना को लेकर बुधवार को जहानाबाद में छात्र राजद नेता शैलेश कुमार यादव के नेतृत्व में ‘तेजस्वी संदेश रथ’ निकाला गया। रथ को राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। उन्होंने घोषणा की है कि अगर उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 दिए जाएंगे। इसी योजना के प्रचार-प्रसार के लिए यह रथ निकाला गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार तेजस्वी यादव की घोषणाओं की नकल कर रही है, लेकिन जल्द ही तेजस्वी यादव ऐसी घोषणाएं करने वाले हैं जिनकी नकल सरकार चाहकर भी नहीं कर पाएगी।

विज्ञापन


पढे़ं: चाईबासा रिमांड होम से दो बाल कैदी दीवार फांदकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि जनता सरकार से नाराज है। हाल के दिनों में कई मंत्री जनता के गुस्से का शिकार हुए हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं और सरकार चलाने के लायक नहीं रह गए हैं।

इस मौके पर छात्र राजद नेता शैलेश कुमार यादव ने कहा कि ‘तेजस्वी संदेश रथ’ जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को माय बहन मान योजना के साथ-साथ सरकार की विफलताओं के बारे में भी जानकारी देगा। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। कार्यक्रम में राजद नेता संजय यादव, धर्मपाल सिंह यादव, जिला प्रवक्ता डॉ. शशी रंजन उर्फ पप्पू यादव, वकील यादव, बैकुंठ यादव, पप्पू खान, सतीश यादव और छोटू यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed